|

जबलपुर (मध्य प्रदेश) – यहां अब्दुल फराज खान ने ‘राहुल’ का वेश बनाकर एक हिन्दू लडकी को प्रेम के जाल में फंसाया । उसने लडकी को कई खुराक नशीली दवाइयां देकर उसके साथ बलात्कार किया । सच्चाई सामने आने पर उसने लडकी को अश्लील वीडियो दिखाकर धमकाया । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अब्दुल को बंदी बना लिया है । अब्दुल ने हिन्दू होने का ढोंग करके लडकी को जाल में फंसाया तथा उसके साथ बलात्कार किया । उसके बाद लडकी को पता चला कि वह न केवल मुसलमान एवं विवाहित है, अपितु दो बच्चों का पिता भी है । इस कारण से पीडिता ने उससे दूर भागने का प्रयास किया । इसके उत्तर में उसने लडकी के निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देना आरंभ कर दिया । पीडिता ने अपने परिवाद में कहा कि अब्दुल ने उसे अचेत करनेवाली दवा देकर बार-बार उसका बलात्कार किया तथा जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी ।
संपादकीय भूमिकामध्य प्रदेश में हिन्दू लडकियों की सुरक्षा के लिए लव जिहाद विरोधी कानून होने के उपरांत भी वहां इस प्रकार की घटनाएं लगातार हो रही हैं । इसका अर्थ स्पष्ट है कि इस षड्यंत्र के पीछे कुछ और ही कारण है क्योंकि कानूनी कार्रवाई का उद्देश्य दंड का भय उत्पन्न करने तक ही सीमित है । इसीलिए यह षड्यंत्र किस विचारधारा से रचा जा रहा है ? उस विचारधारा को ढूंढकर उस पर प्रहार करना चाहिए, यह ध्यान रखिए ! |
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
Bulandshahr Temple Namaz : बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में हनुमान मंदिर में नमाज पढने वाले असर मोहम्मद को बंदी बनाया गया ।
Wipro’s Explanation: (और उनकी सुनिए…) ‘विप्रो’ में महिला कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान एवं गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है ।