Qatar Iran Deal : कतर ने अमेरिका का साथ छोडते हुए ईरान के साथ किया गुप्त समझौता !

नई देहली – कतार एवं ईरान के मध्य एक गुप्त समझौता होने की बात कही जा रही है । इस समझौते के अनुसार कतर ने पहली बार ईरान के साथ के युद्ध से स्वयं को अलग किया है । एक विज्ञप्ति में कतर ने अमेरिका एवं ईरान के मध्य मध्यस्थता न करने की घोषणा की है । इसके कारण ही २० मार्च से ईरान ने कतर पर कोई भी आक्रमण नहीं किया है ।

इजरायली जालस्थल ‘जेफीड’के समाचार के अनुसार कतार एवं ईरान के मध्य हुए समझौते के अनुसार ईरान यदि कतर के तेल एवं वायु सुविधाओं पर आक्रमण नहीं करेगा, तो उसके बदले में ईरान को ६ अरब डॉलर्स मिलेंगे । अमेरिका ने वर्ष २०२३ में अमेरिका ने कतर को यह धनराशि दी थी । उस समय कुछ अमेरिकी कैदियों को छोडने के बदले में ईरान को यह धनराशि मिलना अपेक्षित था; परंतु उसके उपरांत कतार ने यह प्रस्ताव वापस लिया; परंतु अब इस समझौते के अनुसार ईरान को कतर से यह सब पैसे मिलेंगे ।

यह युद्ध इजरायल के लिए लडा जा रहा है ! – कतर

कतर के विदेशमंत्री ने स्पष्ट किया है कि वे अब कतर अब अमेरिका एवं ईरान के मध्य किसीप्रकार की मध्यस्थता नहीं करेगा । ‘यह युद्ध इजरायल के लिए लडा जा रहा है’, ऐसा कहते हुए कतर ने इससे पल्ला झाड लिया है ।