पाकिस्तान की ३ सैन्य चौकियां ध्वस्त
काबुल (अफगाणिस्तान) – पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के मध्य का तात्कालिन युद्धविराम समाप्त होते ही सीमा के पास पुनः हिंसा भडक गई । २५ मार्च को हुई गोलीबारी में न्यूनतम २ नागरिकों की मृत्यु हुई, जबकि अनेक नागरिक घायल हुए । अफगानी अधिकारियों की जानकारी के अनुसार यह संघर्ष कुनार प्रांत के नाराई एवं सरकानो इन जिलों में हुआ । यहां पाकिस्तान ने बडी मात्रा में तोपगोले दागे ।
१. अफगान सीमारेखा दल ने इसके जवाब में पाकिस्तान की ३ सैन्य चौकियां ध्वस्त की, जिसमें १ व्यक्ति की मृत्यु होने का अफगान सेना ने दावा किया है; परंतु इन दावों की स्वतंत्ररूप से पुष्टि नहीं हो पाई है; परंतु पाकिस्तान ने गोलाबारी का आरंभ अफगानी सुरक्षा दलों द्वारा किए जाने का आरोप लगाया है ।
२. रमजान की अवधि में दोनों देशों ने तात्कालिक युद्धविराम की घोषणा की थी । इससे पूर्व सऊदी अरब, तुर्किए एवं कतार के अनुरोध पर दोनों पक्षों ने संघर्ष रोकने पर सहमति जताई थी । पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए हवाई आक्रमण के उपरांत यह समझौता हुआ था ।
३. ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ने पाकिस्तान में पुनः आक्रमण आरंभ किए जाने की घोषणा की है । यह संगठन अफगानिस्तान में सत्तारूढ तालिबान का सहयोगी संगठन माना जाता है । वर्ष २०२१ में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के उपरांत इस संगठन ने पाकिस्तान में आक्रमणों की तीव्रता बढाई है । पाकिस्तान का यह आरोप है कि अफगानिस्तान उसकी भूमि का उपयोग पाकिस्तान के विरुद्ध आतंकी गतिविधियों के लिए करने दे रहा है; परंतु अफगानिस्तान की सरकार ने इन आरोपों को अस्वीकार किया है ।

Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop