(और इनकी सुनिए..) प्रधानमंत्री मोदी के कारण आज मुझे भारत में प्रत्येक व्यक्ति पहचानने लगा है ! – Zakir Naik

जिहादी आतंकवादियों का आदर्श माने जाने वाले जाकिर नाइक का पुराना लघु चलचित्र पुन: प्रसारित

झाकीर नाईक

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही आज भारत में प्रत्येक व्यक्ति मुझे पहचानता है । पहले केवल मुसलमान ही मेरे दुर्विचारों से परिचित थे; किन्तु अब मुसलमानों से अधिक गैर-मुस्लिम लोग मुझे मेरे कुत्सित चिंतन के प्रचारक रूप में पहचानते हैं । इतना ही नहीं, यह अल्लाह की योजना है कि वह इस्लाम के विरोधियों से भी अच्छे कार्य करवा लेता है । मोदी की कार्रवाई के कारण ही मेरा अधिक प्रचार हुआ, ऐसा विश्वास व्यक्त करने वाले जिहादी आतंकवादियों के आदर्श माने जाने वाले जाकिर नाइक का एक पुराना लघु चलचित्र सामाजिक माध्यम पर प्रसारित हुआ है ।

यदि मैं भारत गया, तो मुझे कारागार में डाल देंगे !

पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली ने जाकिर नाइक का साक्षात्कार लिया । उस समय, जब उससे पूछा गया, “क्या तुम पुन: भारत जाओगे ?”, तो उसने कहा कि भारत जाना बहुत सहज है, किन्तु वहां से पुनः लौटना बहुत कठिन है । यदि मैं गया, तो वे मेरा ‘रेड कार्पेट’ पर स्वागत करेंगे, किन्तु सीधे कारागार में डाल देंगे, क्योंकि उनकी सूची में मैं क्रं. १ का आतंकवादी हूं ।

मोदी सरकार रहते भारत नहीं जाऊंगा !

भगोडे जाकिर ने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं भारत नहीं जाऊंगा; किन्तु जब तक मोदी सरकार है, तब तक जाना हानिकारक है । जब मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे एवं नई सरकार आएगी, तब मैं निश्चित रूप से भारत लौटूंगा । उसने यह भी कहा कि गैर-मुस्लिम लोग उसके भाषणों से प्रभावित होकर इस्लाम स्वीकार कर रहे थे, यही सरकार की वास्तविक समस्या थी । उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निरस्त करते हुए कहा कि एक भी आरोप सिद्ध नहीं हुआ है ।

संपादकीय भूमिका

जब तक किसी पर आरोप नहीं लगता या आपराधिक प्रकरण प्रविष्ट नहीं होता, तब तक विश्व उस व्यक्ति को नहीं पहचानता । जाकिर के विरुद्ध देशद्रोह का आपराधिक प्रकरण प्रविष्ट होने के उपरांत ही देश को उसके संबंध में अधिक जानकारी मिली । इस अवमाननीय तथ्य पर भी इस आतंकवादी को गर्व है, जिससे उसकी निर्लज्जता उजागर होती है !