|

भोपाल (मध्यप्रदेश) – राज्य की प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन ‘धर्मरक्षक’ ने यहां एक भव्य धर्मसभा का आयोजन किया । हिन्दू नववर्ष के अवसर पर २२ मार्च को यह कार्यक्रम संपन्न हुआ । धर्मसभा के समापन के पश्चात ‘भगवा शौर्य पदयात्रा’ निकाली गई । इस पदयात्रा में सहस्रों ‘धर्मरक्षक’ युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । इससे पूरा भोपाल शहर भगवामय हो गया था, ऐसी जानकारी ‘धर्मरक्षक’ के संस्थापक अध्यक्ष एवं युवा हिन्दू नेता श्री विनोद यादव ने ‘सनातन प्रभात’ को दी ।

धर्मसभा की मुख्य वक्ता साध्वी सरस्वती ने उपस्थित जनसमूह को प्रेरक संदेश देते हुए कहा, “धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्रहित के लिए सदैव जागरूक रहें ।” मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा एवं ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला भी इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।
भोपाल के ‘छोला दशहरा मैदान’ में इस भव्य धर्मसभा का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम के लिए स्थल पर एक विशाल गुंबदाकार पंडाल बनाया गया था । कार्यक्रम से एक दिन पहले प्रशासन ने यातायात एवं व्यवस्था से जुडी समस्याओं की समस्या बताते हुए पदयात्रा की अनुमति अस्थायी रूप से निरस्त कर दी थी; यद्यपि अगले दिन सुबह ही यह अनुमति पुनः दे दी गई । इसके उपरांत पदयात्रा सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई ।
ऐसी रही ‘भगवा शौर्य पदयात्रा’ !![]() ‘भगवा शौर्य पदयात्रा’ में समाहित हिन्दू जनसमूह के हाथों में भगवा ध्वज थे । सभी लोग विजय घोष कर रहे थे । शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए इस शोभायात्रा ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत एवं सनातन मूल्यों का संदेश फैलाया । इतनी विशाल संख्या के उपरांत भी पूरा कार्यक्रम अत्यंत अनुशासित एवं सादगीपूर्ण रहा । विशेष बात यह रही कि इसमें ‘डीजे’ (डिस्क जॉकी) या तेज ध्वनिवाले संगीत उपकरणों का उपयोग पूर्णतः नहीं किया गया । |

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
मैसूर (कर्नाटक) : हावडा एक्सप्रेस से उतरे ४० बांग्लादेशी घुसपैठिए !
कल्याण में अल्पवयस्क लडकी पर अत्याचार : २ कट्टरपंथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया !
National Ghar Wapsi Day : १९ जून को ‘राष्ट्रीय घरवापसी दिन’ के रूप में मनाएं !
हिन्दूबहुल तमिलनाडु में हिन्दूजागृति की आवश्यकता !
सशस्त्र मुसलमानों की भीड़ ने भाजपा नेता की हथौडे से की हत्या !