विधानसभा प्रश्नोत्तर…
(तस्कर – चोरी छिपे ,कानून या सीमा शुल्क नियमों का उल्लंघन करने वाला व्यक्ति ।)

मुंबई, १८ मार्च (वार्ता.) – नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कीमती सागवान लकडी की तस्करी करने वाले संगठित गिरोहों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, ऐसा गंभीर आरोप कांग्रेस के विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने १८ मार्च को विधानसभा में प्रश्नोत्तर के समय लगाया । उन्होंने बताया कि चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी विधानसभा क्षेत्र में तस्करों को पकडने वाले वन विभाग के सच्चे (ईमानदार) अधिकारियों को एक स्थानीय नेता द्वारा अशोभनीय भाषा में अपशब्द कहे जाते हैं तथा तस्करों को छुडाने के लिए उन पर दबाव बनाया जाता है ।
इसका उत्तर देते हुए वनमंत्री गणेश नाईक ने कहा कि जिन अधिकारियों ने राजनीतिक दबाव में आकर तस्करों को छोड दिया है, उनकी गहन जांच कर उनके विरुद्ध कडी कार्यवाही की जाएगी । इस घटना से संबंधित क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज एवं संदिग्धों के सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाया जाएगा । यदि इस तस्करी के पीछे कोई समूह या आपराधिक तत्व सक्रिय पाए गए, तो उनका स्थायी रूप से प्रबंध कर इस पूरे नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा ।
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।