मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या द्वारा खामेनी की मृत्यु पर अमेरिका का ‘तीव्र विरोध’

मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या

शिवमोग्गा (कर्नाटक) – कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने चिक्कमगळुरु जिले के तरिकेरे जाते समय वहां के विमानतल पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘एक ओर शांति का मंत्र जपने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प दूसरी ओर युद्ध करते हैं । उनकी इस परस्परविरोधी भूमिका का मैं तीव्र विरोध करता हूं !ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खामेनी की हत्या अत्यंत निंदनीय है । उनकी आत्मा को चिरशांति प्राप्त हो !’’

इसके साथ ही एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दुबई में फंसे कर्नाटक के लोगों को सुरक्षित रूप से वापस लाने के लिए हमने मुख्य सचिव के साथ चर्चा की है । इस विषय में हम विदेश मंत्रालय के सतत संपर्क में हैं !’’

संपादकीय भूमिका 

  • सिद्धरामय्या को खामेनी की मृत्यु का वास्तव में दुःख हुआ है या नहीं, यह प्रश्न नहीं है । मुसलमानों का तुष्टीकरण करने के लिए वे कोई भी अवसर नहीं छोडते, यह सत्य है ।
  • ऐसी कल्पना करें कि यदि कल भारत ने ईरान पर आक्रमण किया, तो क्या सिद्धरामय्या प्रधानमंत्री मोदी का भी विरोध करेंगे ?