MP Love Jihad : इंदौर (मध्य प्रदेश) में हिन्दू बनकर जावेद नामक कराटे प्रशिक्षक द्वारा हिन्दू महिला से बलात्कार

इस्लाम में धर्मांतरण के लिए भी बनाया दबाव

आरोपी जावेद अख्तर

इंदौर (मध्य प्रदेश) : कराटे प्रशिक्षक जावेद अख्तर ने ‘करण’ नाम बताकर स्वयं को हिन्दू जताया एवं एक हिन्दू महिला को विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया । जावेद ने महिला के अश्लील चित्र प्रसारित करने की धमकी भी दी । यह घटना इंदौर के महू की है । एक युवती के परिवाद पर पुलिस ने कराटे प्रशिक्षक जावेद अख्तर को बंदी बना लिया है ।

१. स्वयं को ‘करण सिंह’ बतानेवाले जावेद ने हिन्दू महिला को प्रेम जाल में फंसाया और विवाह का लालच दिया । पीडिता के अनुसार, वर्ष २०२० में कराटे क्लास के समय उनकी मित्रता (दोस्ती) हुई थी ।

२. जावेद ने कई वर्षों तक अपनी पहचान छुपा कर रखी । एक कार्यक्रम के समय जब उसे ‘जावेद’ नाम से पुकारा गया, तब सच्चाई सामने आई । जब महिला ने उससे दूरी बनाने का प्रयास किया, तो जावेद ने उसके अश्लील चित्र सोशल मीडिया पर प्रसारित कर उसे अपकीर्त (बदनाम) किया ।

३. महिला ने आरोप लगाया कि जावेद उस पर इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव डाल रहा था । २६ फरवरी को आरोपी ने उसे सार्वजनिक स्थान से बलपूर्वक ले जाने का प्रयास किया एवं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी । इस प्रकरण में पुलिस ने २७ फरवरी की रात जावेद को बंदी बना लिया है ।

संपादकीय भूमिका 

  • इसके कारण यदि हिन्दू व्यायाम प्रशिक्षक, कराटे प्रशिक्षक या किसी अन्य प्रकार के प्रशिक्षक की पृष्ठभूमि (बैकग्राउंड) की जांच करते हैं, तो इसमें अनुचित क्या है ?
  • हिन्दू महिलाएं आंखें मूंदकर किसी पर भी विश्वास कर लेती हैं, इसलिए इस तरह की घटनाएं बडी संख्या में हो रही हैं । अतः हिन्दू महिलाओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन में नहीं आना चाहिए !