पाकिस्तान-अफगानिस्तान का युद्ध

वॉशिंग्टन डीसी (अमेरिका) – अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के मध्य युद्ध आरंभ होने से लेकर अब तक दोनों देशों की ओर से एक-दूसरे के सैनिकों को मार देने के दावे किए जा रहे हैं । पाकिस्तान ने काबूल, कंदाहार एवं पक्तिया इन स्थानों पर किए गए हवाई आक्रमण में अफगानिस्तान के २७० से अधिक सैनिकों के मारे जाने का, जबकि अफगानिस्तान ने उसके द्वार किए गए आक्रमण में पाकिस्तान के ७० से अधिक सैनिकों के मारे जाने का दावा किया । इस पृष्ठभूमि पर अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष डॉनल्ड ट्रम्प ने इस युद्ध को रोकने के स्थान पर तालिबान पर किए गए आक्रमण के लिए पाकिस्तान का समर्थन किया है ।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री एवं सेनाप्रमुख के साथ मेरे अच्छे संबंध ! – ट्रम्प
पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के मध्य चल रहे युद्ध पर एक पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्रम्प की पत्रकार वार्ता में प्रश्न पूछा । उस पर ट्रम्प ने कहा कि मैं इसमें मध्यस्थता कर सकता हूं; परंतु आपको यह ज्ञात है कि पाकिस्तान के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं । वहां एक अच्छे प्रधानमंत्री हैं । उनका सेनाप्रमुख भी अच्छा है । मैं उन दोनों का भी सम्मान करता हूं । पाकिस्तान अच्छा काम कर रहा है । पाकिस्तान को तालिबान के आक्रमणों से स्वयं की रक्षा करने का अधिकार है ।, ऐसा भी ट्रम्प ने कहा ।
Pakistan–Afghanistan war intensifies: Pakistan claims 270+ Afghan soldiers killed in strikes on Kabul, Kandahar & Paktia; Afghanistan says 70 Pakistani soldiers died in retaliation.
Yet U.S. President Donald Trump backs Pakistan instead of urging a ceasefire – while repeatedly… pic.twitter.com/lB8dWgBTo5
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 28, 2026
(और इनकी सुनिए …) ‘पाकिस्तान को तालिबान के आक्रमणों से स्वयं की रक्षा का अधिकार !’ – अमेरिका
अमेरिका के सचिव एलिसन हूकर ने पाकिस्तान की विदेश सचिव आमना बलोच से दूरभाष पर बातचीत कर उनका पाकिस्तान को समर्थन होने का स्पष्ट किया । उन्होंने कहा कि हम स्थिति पर ध्यान रखे हुए हैं । तालिबान के आक्रमणों से स्वयं की रक्षा करने का पाकिस्तान के अधिकार का हम समर्थन करते हैं ।
अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान इन देशों में रहनेवाले अमेरिकी नागरिकों के लिए मार्गदर्शक निर्देश प्रसारित किए जानेवाले हैं । इन दोनों देशों में रहनेवाले अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया है ।
संपादकीय भूमिका
|
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण