Rajasthan Cities Renamed : माउंट आबू का आबूराज, जहाजपुर का यज्ञपुर, तो ‘कामा’ का होगा कामवन

राजस्थान में ३ शहरों का होगा नाम परिवर्तित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर (राजस्थान) – राजस्थान सरकार ने ३ शहरों के नाम परिवर्तित करने की घोषणा की है । इसमें माउंट आबू का आबूराज, जहाजपुर का यज्ञपुर एवं कामा शहर का नाम कामवन कर दिया गया है । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्य के बजट पर चर्चा के समय यह घोषणा की ।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्थानीय नागरिकों की मांग, ऐतिहासिक संदर्भ एवं सांस्कृतिक महत्त्व को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है । इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना शीघ्र ही जारी कर नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी ।

कांग्रेस का विरोध !

राजस्थान कांग्रेस के महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नाम परिवर्तित करने की अपेक्षा इन शहरों में सडक, पानी, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को सशक्त करना अधिक आवश्यक है । सरकार असली सूत्रों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे निर्णय ले रही है । (अत्याचारी मुसलमानों एवं अंग्रेजों द्वारा दिए गए नामों को परिवर्तित कर भारतीय संस्कृति के अनुसार करना स्वतंत्रता के उपरांत ही आवश्यक था; परंतु मुगलों एवं अंग्रेजों की वैचारिक दास्यता (गुलामी) करनेवाली कांग्रेस ऐसा नहीं करना चाहती थी तथा अब जब कोई कर रहा है, तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है । ऐसी कांग्रेस से भारत को मुक्त करना अत्यंत आवश्यक हो गया है ! – संपादक)

संपादकीय भूमिका 

ऐसे एक-एक करके नाम परिवर्तित करने की अपेक्षा देश स्तर पर एक ही आदेश में सभी नाम परिवर्तित करने का आदेश क्यों नहीं निकाला जाता ?