Bareilly Rape : बरेली (उत्तर प्रदेश) में २ अवयस्क बहनों की सहायता से भाई अनस ने हिन्दू लडकी के साथ किया बलात्कार

माता-पिता ने भी की सहायता

आरोपी अनस

बरेली (उत्तर प्रदेश) – यहां २ अवयस्क मुस्लिम लडकियों ने १० वीं में पढनेवाली एक अवयस्क हिन्दू लडकी को अपनी दोस्ती के जाल में फंसाया । इसके पश्चात अवसर पाकर उसे नशीली दवा दी तथा अपने भाई से उसका बलात्कार करवाया । इस घटना का वीडियो भी बनाया गया । इस कृत्य में अनस के माता-पिता ने भी अपने बेटे का पूरा साथ दिया । इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपी अनस को बंदी बना लिया है । पुलिस ने उसकी दोनों अवयस्क बहनों एवं उसके माता-पिता को भी आरोपी बनाया है तथा परिवाद पंजीकृत किया है ।

लडकी के शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसको ढूंढना आरंभ किया । जब इसकी जानकारी आरोपी परिवार, उसकी दोनों बेटियों एवं मुख्य आरोपी को मिली, तो वे डर गए । मुस्लिम लडकियां पीडिता को अचेत (बेहोशी) की स्थिति में उसके घर ले गईं तथा उसे वहां छोडकर पलायित हो गईं । जब पीडिता को होश आया, तब उसने इस घटना की जानकारी अपने परिवार को दी । इसके उपरांत पुलिस में परिवाद प्रविष्ट कराया गया एवं पुलिस ने कार्रवाई की ।

संपादकीय भूमिका 

ऐसे लोगों को अब फांसी का ही दंड देने की आवश्यकता है । इसके लिए अब केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाना आवश्यक है !