
नई दिल्ली – बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने प्राण बचाते हुए ५ अगस्त २०२४ को भारत में आश्रय लिया था । तब से वह भारत में ही रह रही हैं । हालांकि अब उन्होंने स्वयं घोषणा की है कि वह दोबारा अपने देश लौटेंगी । कुछ दिन पूर्व ही बांग्लादेश में संपन्न हुए चुनावों की उन्होंने कडी आलोचना की तथा अपनी ‘अवामी लीग’ पार्टी के साथ हुए अन्याय पर भी खुलकर बात की । ढाका में अवामी लीग के कुछ नेताओं की बैठक में हसीना नई दिल्ली से ऑनलाइन सम्मिलित हुई थीं ।
अपनी मातृभूमि में लौटना ही होगा ! – शेख हसीना
हसीना ने पार्टी नेताओं से आह्वान किया कि वे मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार रहें । अब सभी को अपनी मातृभूमि में लौटकर सडकों पर उतरकर संघर्ष करना होगा । सामान बांध लें, देश में वापस जाकर मैदान में उतरने का समय आ गया है ।
हसीना ने मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार, साथ ही तारिक रहमान के नेतृत्व में कुछ दिन पूर्व ही स्थापित सरकार को सीधे चुनौती दी । उन्होंने कहा कि यूनुस की सरकार ही अवैध थी, इसलिए उनके आदेशों का कोई अर्थ नहीं था । यदि सरकार ने अवामी लीग पर लगी रोक नहीं हटाई, तो पार्टी अपनी रणनीति तय करेगी एवं कडे कदम उठाएगी, ऐसा भी उन्होंने चेतावनी दी ।
हसीना ने बांग्लादेश में हुए चुनाव को उपहास बताते हुए दावा किया कि “जनता ने मतदान का बहिष्कार किया ।” ६० प्रतिशत मतदान का आंकडा पूरी तरह झूठा था, क्योंकि मतदान से पहले ही मतपेटियां भर दी गई थीं, ऐसा आरोप भी उन्होंने लगाया ।
विशेष बात यह है कि वर्तमान में अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा हुआ है एवं हसीना को फांसी का दंड सुनाया जा चुका है ।
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !