Malegaon Namaz : भाजपा नेता किरीट सोमैया की मुख्यमंत्री से कडी कार्यवाही की मांग ।

  • मालेगांव महानगरपालिका में सामूहिक नमाज पढने की घटना ।

  • महापालिका में हुआ कृत्य संविधान-विरोधी है, भाजपा विधायक अतुल भातखळकर ने इसकी आलोचना की ।

भाजपा नेता किरीट सोमैया

मालेगांव – मालेगांव महानगरपालिका के विद्युत विभाग में कुछ मुस्लिम कर्मचारियों द्वारा सामूहिक नमाज पढे जाने की घटना सामने आई है । इस प्रकरण में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर कडी कार्यवाही की मांग की है ।

अपने पत्र में उन्होंने कहा है, “महापालिका के विद्युत विभाग के कार्यालय में खुले तौर पर नमाज पढी गई । यह अत्यंत गंभीर विषय है । संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध घटना प्रविष्ट की जाए तथा संबंधित कर्मचारियों को निलंबित किया जाए ।”

भाजपा विधायक अतुल भातखळकर ने कहा, “महापालिका कार्यालय में नमाज पढना अवैध और संविधान-विरोधी है । इस घटना में महापालिका प्रशासन तथा राज्य सरकार को तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए तथा नमाज आयोजित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने चाहिए ।”