महाराष्ट्र में मादक पदार्थों की तस्करी का भयावह स्वरूप !

मुंबई, २४ फरवरी (संवाददाता) : मादक पदार्थों की तस्करी तथा उनके सेवन के संदर्भ में महाराष्ट्र में अत्यंत भयावह स्थिति बन रही है । वर्ष २०२५ में महाराष्ट्र में मादक पदार्थाें की तस्करी करनेवाले १ सहस्र ४५४ लोगों पर तथा मादक पदार्थों का सेवन करनेवाले १३ सहस्र ९५४ लोगों को तथा कुल मिलाकर १५ सहस्र ४०८ लोगों पर अपराध पंजीकृत किए गए हैं । इन आंकडों को देखा जाए, तो प्रतिमाह मादक पदार्थाें का सेवन करने वाले १ सहस्र १६२ लोगों को बंदी बनाया गया है । २४ फरवरी को राज्य की विधानसभा में पूछे गए एक तारांकित प्रश्न पर गृहविभाग की ओर से दिए गए लिखित उत्तर में राज्य के मादक पदार्थ के जाल की यह भयावह स्थिति सामने आई है ।
इन आंकडों के अनुसार वर्ष २०२५ में राज्य में १ सहस्र ३४० करोड ४१ लाख रुपए के मादक पदार्थ पकडे गए । उनका यातायात करनेवाले ३ सहस्र ६५९ लोगों को बंदी बनाया गया है । इसमें ५ सहस्र ३०७ आरोपियों को बंदी बनाया गया है । इसमें विशेष बात यह कि मादक पदार्थाें का सेवन करने के प्रकरण में पंजीकृत किए गए अपराधों में संलिप्त १३ सहस्र ९५४ अपराधियों में से ३ सहस्र २६८ लोग अभी भी नहीं मिले हैं ।
राज्य में मुंबई बना मादक पदार्थाें का केंद्र : ४२ दिन में ९३ अपराध !
महाराष्ट्र में मुंबई मानो मादक पदार्थाें का हब (केंद्र) बन गया है, ऐसी स्थिति है । १ जनवरी से ११ फरवरी २०२६ तक के ४२ दिन में मुंबई में मादक पदार्थाें की तस्करी करने के प्रकरण में ९३ अपराध पंजीकृत किए गए हैं तथा ११२ लोगों को बंदी बनाया गया है । इस कार्रवाई में ७ करोड ९३ लाख रुपए के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं ।
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
Mumbai Local Murder : मुंबई में लोकल रेल में सामान्य कारण से यात्री की हत्या, आरोपी बंदी ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत