
इंदौर – यहां के अहिल्या विश्वविद्यालय में ३० जनवरी से १ फरवरी तक आयोजित ‘नर्मदा साहित्य मंथन कार्यक्रम’ के अंतर्गत सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी लगाई गई थी । जिज्ञासुओं एवं साहित्यप्रेमियों ने इस प्रदर्शनी को उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया । इस ग्रंथ-प्रदर्शनी में रखे गए सनातन के ग्रंथ, सात्त्विक उत्पाद एवं धर्मशिक्षा के विषय में लगाए गए फ्लेक्स आकर्षण के केंद्र थे ।
१. इस अवसर पर अयोध्या से पधारे आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण महाराज एवं ‘स्वदेश’ समाचार-पत्र के प्रबंध निदेशक श्री. विवेक गोरे ने प्रदर्शनी का सद्भावनापूर्ण अवलोकन किया । इन दोनों ने सनातन के ग्रंथों, साथ ही ‘सनातन पंचांग’ की प्रशंसा की ।
२. रा.स्व. संघ के इंदौर शहर के अंतर्गत छत्रपति संभाजीनगर के नगर प्रचारप्रमुख श्री. पंकज महाडिक ने कहा, ‘इन ग्रंथों के माध्यम से सनातन विचारों का प्रचार करना अच्छा है ।’ वे अनेक परिचितों को भी ग्रंथ-प्रदर्शनी देखने के लिए साथ लेकर आए ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !