भाग्यनगर (तेलंगाना) में भी शोभायात्रा में बजने वाले संगीत का मस्जिद के निकट मुसलमानों ने किया विरोध

बागलकोट (कर्नाटक)/भाग्यनगर (तेलंगाना) – देश में १९ फरवरी को अत्यंत उत्साह के साथ शिवजयंती अर्थात छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई; परंतु बागलकोट (कर्नाटक) में शिवजयंती की शोभायात्रा पर मस्जिद से पथराव किया गया, यद्यपि भाग्यनगर (तेलंगाना) में मस्जिद के समीप विवाद हुआ । बागलकोट में पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस कर्मचारी घायल हुए । वर्तमान में इस स्थान पर तनावपूर्ण शांति है एवं पुलिस ने निषेधाज्ञा (जमा बंदी) लागू की है ।
बागलकोट (कर्नाटक)
बागलकोट में प्रातःकाल जिला प्रशासन की ओर से शिवजयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई थी । तत्पश्चात दोपहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई । रात्रि के समय जब यह शोभायात्रा पंका मस्जिद मार्ग से जा रही थी, तब मस्जिद में नमाज का समय था । इसी स्थिति का लाभ उठाते हुए शोभायात्रा पर मस्जिद से पथराव किया गया, जिससे तनाव उत्पन्न हो गया । इस पथराव में कर्तव्यस्थ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ गोयल के गर्दन पर चोट आई । पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया । घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है । गोयल ने जानकारी दी कि, ‘घटना में कोई बड़ी हानि नहीं हुई है । पथराव में मुझे विशेष चोट नहीं आई है, केवल कुछ खरोंचें लगी हैं । पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है । उसके आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । बागलकोट की पंका मस्जिद एवं कोटेश्वर मंदिर के परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा है । वर्तमान में स्थिति शांत है तथा जनजीवन सामान्य हो रहा है ।’
भाग्यनगर (तेलंगाना)
भाग्यनगर के अंबरपेट में १९ फरवरी की रात्रि एक यू-ट्यूबर (यू-ट्यूब पर चलचित्र अपलोड करने वाला) जामा मस्जिद के निकट चलचित्र बना रहा था । इस पर वहां उपस्थित कुछ लोगों ने आपत्ति जताई एवं यू-ट्यूबर के साथ मारपीट की । इसी समय मस्जिद के सम्मुख से छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभायात्रा भी निकल रही थी, तब मस्जिद में नमाज चल रही थी । शोभायात्रा में बजने वाले संगीत तथा उद्घोष (नारेबाजी) को लेकर विवाद हुआ । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया । कुछ समय में स्थिति सामान्य हो गई । कोई हानि नहीं हुई । सावधानी के रूप में घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है ।
संपादकीय भूमिकाकर्नाटक तथा तेलंगाना इन दोनों राज्यों में कांग्रेस अर्थात मुगलों के वंशजों का शासन होने के कारण, वहां शिवजयंती की शोभायात्रा पर आक्रमण होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है ! |
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
Bulandshahr Temple Namaz : बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में हनुमान मंदिर में नमाज पढने वाले असर मोहम्मद को बंदी बनाया गया ।
Wipro’s Explanation: (और उनकी सुनिए…) ‘विप्रो’ में महिला कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान एवं गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है ।
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।