हिन्दूद्वेषी साम्यवादी इतिहासकार रामचंद्र गुहा का वक्तव्य

नई दिल्ली – प्रसिद्ध साम्यवादी इतिहासकार एवं लेखक रामचंद्र गुहा ने भारत के बदलते राजनीतिक स्वरूप पर चिंता व्यक्त करते हुए भारतीय लोकतंत्र की तुलना पाकिस्तान के धर्म-आधारित शासन से की है । एक निजी समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि भारत इस समय ऐसे मोड पर है, जहां वह ‘हिन्दू पाकिस्तान’ बनने की दिशा में आगे बढ रहा है ।
गुहा द्वारा साक्षात्कार में रखे गए मुख्य बिंदु
१. जिस प्रकार पाकिस्तान का निर्माण एक विशेष धर्म (इस्लाम) के आधार पर हुआ एवं वहां अल्पसंख्यकों को द्वितीय श्रेणी का स्थान मिला, वैसी ही प्रवृत्ति वर्तमान में भारत में दिखाई दे रही है ।
२. सत्ताधारी दल द्वारा लागू किया जा रहा हिन्दुत्व का एजेंडा भारत की मूल बहुसांस्कृतिकता एवं धर्मनिरपेक्षता के विरुद्ध है ।
३. लोकतांत्रिक संस्थाओं, न्यायपालिका एवं मीडिया की स्वायत्तता पर हो रहे आघातों के कारण भारत धीरे-धीरे पाकिस्तान के रास्ते पर बढ रहा है ।
‘हिन्दू पाकिस्तान’ से क्या तात्पर्य है ?
जब राजनीति पूरी तरह एक धर्म के इर्द-गिर्द केंद्रित हो जाती है, जब अल्पसंख्यकों को शत्रु के रूप में देखा जाता है, जब वैज्ञानिक दृष्टिकोण की अपेक्षा धार्मिक कट्टरता को महत्त्व दिया जाता है — ये सभी बातें पाकिस्तान के निर्माण तथा वहां की गिरावट के मूल कारण रहे हैं । और अब भारत में भी हिन्दुत्व को केंद्र में रखकर राजनीति की जा रही है तथा ऐसा ही परिदृश्य उभरता दिखाई दे रहा है, ऐसी आशंका गुहा ने व्यक्त की है ।
संपादकीय भूमिकाभारत ‘हिन्दू पाकिस्तान’ बनने की राह पर है, ऐसा देश का एक भी मुसलमान नहीं कहता; परंतु गुहा जैसे हिन्दू-विरोधी इस प्रकार का बयान देकर हिन्दुओं को आतंकवादी, कट्टरपंथी एवं धर्मांध दिखाने का प्रयास कर रहे हैं । उनके विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट कर उन्हें जेल में डाला जाना चाहिए ! |
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न