|

पनवेल – मुंबई–गोवा महामार्ग पर स्थित शिरढोण गांव में ‘द पेंटेकोस्टल कन्वेंशन ग्राउंड’ में २९ जनवरी से १ फरवरी के समय ‘वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं रोग निवारण सभा’ का आयोजन किया गया था । इस सभा में प्रार्थना के लिए विभिन्न स्थानों से हिन्दुओं को लाए जाने का संदेह होने पर शिरढोण गांव के हिन्दुत्वनिष्ठ ग्रामवासी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तथा आयोजकों से प्रश्न किए । उस समय आयोजकों ने टालमटोल उत्तर दिए एवं कहा कि वे स्वयं आकर सभा स्थल देख सकते हैं । ३१ जनवरी की शाम को जब ग्रामवासी सभा स्थल पर पहुंचे, तब स्थानीय पुलिस की ३ गाड़ियां ग्रामवासियों को संभालने (काबू) के लिए वहां उपस्थित थीं । स्थानीय पुलिस ने ग्रामवासियों से कहा, “हमें सीधे दिल्ली से संपर्क किया गया है, इसलिए हम इस चर्च परिसर में आए हैं ।”
Shirdhon (Raigad) Pentecostal Mission Conversion case:
Shocking reports as 3 police vehicles were deployed to detain Hindutva activists inspecting a local prayer house. Police claim they received "orders from Delhi." 🚔🛑
Key Questions:
Why is Delhi allegedly intervening to… https://t.co/ksBK0SHD7j pic.twitter.com/4Z15KX0vnU
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 1, 2026
१. पुलिस द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर हिन्दुत्वनिष्ठ ग्रामवासियों ने निडर होकर कहा, “आयोजकों ने ही हमें सभा स्थल देखने के लिए बुलाया था, इसलिए हम आए हैं । प्रवेश द्वार पर उपस्थित पुलिस की अनुमति लेकर ही हम अंदर आए हैं । साथ ही, हमने यहां आने की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने को भी दी थी ।”
२. इस पर पुलिस ने ग्रामवासियों से कहा, “आपने हमें निवेदन किया है, अब हम आगे की कार्यवाही देखेंगे । आप यहां न आएं। हम निगरानी रखे हुए हैं ।” (जब हिन्दुओं ने कानूनी रूप से निवेदन दिया, तब भी ईसाइयों की गतिविधियों की जांच के लिए पुलिस नहीं आई, परंतु हिन्दुत्वनिष्ठों को संभालने (काबू) के लिए सीधे दिल्ली से पुलिस भेजी गई । क्या ऐसी पुलिस कभी हिन्दुओं का धर्मांतरण रोकेगी ? उन्होंने हिन्दुओं का विश्वास खो दिया है ! – संपादक)
ग्रामपंचायत में आकर लेटरहेड पर ग्रामवासियों की मांगें मानने का ईसाइयों का आश्वासन‘द पेंटेकोस्टल मिशन’ से संबंधित व्यक्तियों तथा ‘वार्षिक स्नेह सम्मेलन व रोग निवारण सभा’ के आयोजकों ने हिन्दुत्वनिष्ठ ग्रामवासियों को यह आश्वासन दिया कि ग्रामपंचायत की अनुमति के बिना कोई कार्यक्रम नहीं किया जाएगा । कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम व धर्म सहित सूची दी जाएगी । यदि धर्मांतरण होने का संदेह हुआ, तो ग्रामवासी कभी भी आकर जांच कर सकते हैं। इन सभी मांगों को मिशन के लेटरहेड पर लिखकर देने का आश्वासन दिया गया । |
संपादकीय भूमिका
|
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Panchkula Bomb Threat : पंचकुला (हरियाणा) महापौर कार्यालय सहित हरियाणा तथा दिल्ली के मंदिरों को बम से उडाने की धमकी ।
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!
गुणवत्ता एवं अन्नसुरक्षा के विषय में ‘गोकुल’ संघ की ओर से कभी भी समझौता नहीं किया गया है ।
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Hindu Kesari : प्रबल प्रताप सिंह जुदेव प्रतिष्ठित ‘हिन्दू केसरी’ पुरस्कार से सम्मानित।