भारतीय सेना से संबंधित गोपनीय जानकारी ‘आई.एस.आई.’ को भेजने का आरोप !
(आई.एस.आई.: इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस – पाकिस्तानी गुप्तचर संस्था )

पोखरण (राजस्थान) – राजस्थान पुलिस के गुप्तचर विभाग ने पाकिस्तान सीमा से सटे जैसलमेर जिले के पोखरण क्षेत्र में पाकिस्तानी गुप्तचर संस्था ‘आई.एस.आई.’ के लिए गुप्तचरी करने के आरोप में एक स्थानीय युवक को कुछ समय पूर्व ही बंदी बनाया है । आरोपी भारतीय सेना से संबंधित युद्ध से जुडी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था ।
१. गुप्तचर विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि राज्य में पाकिस्तानी गुप्तचर संस्था की गतिविधियों पर निरंतर पैनी दृष्टि रखी जा रही है ।
२. इसी समय पोखरण तहसील के नेडान गांव निवासी झबराराम (उम्र २८ वर्ष) की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं । आरोपी निरंतर पाकिस्तानी संपर्क सूत्र (हैंडलर) के संपर्क में था ।
३. अन्वेषण एवं भ्रमण भाष के तकनीकी परीक्षण में गंभीर तथ्य उजागर हुए हैं । पाकिस्तानी संस्थाओं ने उसे ‘हनी ट्रैप’ (महिला के माध्यम से व्यक्ति को जाल में फंसाना) में फंसाकर आर्थिक प्रलोभन दिया था । इस प्रलोभन में आकर आरोपी भारतीय सेना से संबंधित संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था ।
४. पुलिस झबराराम को जयपुर स्थित केंद्रीय अन्वेषण केंद्र में लेकर आई । राजस्थान पुलिस, सैन्य गुप्तचर संस्थान एवं अन्य सुरक्षा संस्थाओं ने संयुक्त रूप से गहन पूछताछ की । अपराध सिद्ध होने के उपरांत राजस्थान पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण प्रविष्ट कर उसे बंदी बना लिया है ।
संपादकीय भूमिकाऐसे आरोपियों के विरुद्ध द्रुतगति न्यायालय (फास्ट ट्रेक कोर्ट) में आपराधिक वाद प्रविष्ट कर उन्हें मृत्यु दंड दिलाने के लिए प्रयास करना आवश्यक ! |
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !