Salim Raj : कांग्रेस ने मुसलमानों को केवल आतंकवादी बनाया !

छत्तीसगढ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज का आरोप

छत्तीसगढ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज

रायपुर (छत्तीसगढ) – छत्तीसगढ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने मुसलमानों को केवल आतंकवादी बनाने का कार्य किया है । सलीम राज के अनुसार कांग्रेस ने मुसलमानों को देश की एकता से दूर रखा एवं उन्हें संदिग्ध गतिविधियों से जोड दिया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा आतंकवादी व्यक्तियों के लिए अनुचित संबोधन का उपयोग किए जाने के कारण यह कहा जाने लगा कि “पार्टी आतंकवाद का समर्थन करती है ।” सलीम राज के अनुसार भाजपा राष्ट्रवाद का समर्थन करती है ।

राष्ट्रीय पर्वों पर मस्जिदों एवं मदरसों पर तिरंगा फहराया जाएगा

सलीम राज ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ वक्फ बोर्ड ने निर्णय लिया है कि १५ अगस्त तथा २६ जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर राज्य की मस्जिदों एवं मदरसों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा मिठाई वितरित की जाएगी । बोर्ड का कहना है कि यह पहल सामाजिक सौहार्द को दृढ करेगी तथा इस आरोप का उत्तर देगी कि “मुसलमान राष्ट्रीय पर्व नहीं मनाते ।” कुछ निर्धन संस्थानों द्वारा मिठाई वितरण में असमर्थता जताने पर बोर्ड ने उन्हें सहायता देने की घोषणा की है ।

निर्धन संस्थानों को आर्थिक सहायता

सलीम राज ने बताया कि आर्थिक रूप से निर्बल (कमजोर) संस्थानों को ५ सहस्र (हजार) से ७ सहस्र रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी । इस राशि का उपयोग ध्वजारोहण, मिठाई वितरण एवं एक लघु सम्मेलन आयोजित करने के लिए किया जाएगा । इस सम्मेलन में विद्यार्थियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच १५ अगस्त तथा २६ जनवरी के महत्त्व पर चर्चा की जाएगी ।

सलीम राज का वक्तव्य आपत्तिजनक ! – टी.एस. सिंह देव

कांग्रेस नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने सलीम राज के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मदरसों में १५ अगस्त एवं २६ जनवरी को ध्वजारोहण पहले से ही किया जाता रहा है । मिठाई वितरण पर कोई आपत्ति नहीं है, परंतु कांग्रेस पर लगाए गए आरोप दुर्भाग्यपूर्ण तथा आपत्तिजनक हैं । आतंकवाद किसी एक पार्टी या सरकार से संबंधित नहीं होता; यह कुछ लोगों की विकृत मानसिकता का परिणाम होता है तथा राजनीतिक लाभ के लिए उसे जोडना उचित नहीं है ।

धार्मिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की परंपरा नहीं

टी.एस. सिंह देव ने आगे कहा कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा एवं चर्च जैसे धार्मिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोई परंपरा नहीं है; (हालांकि मस्जिदों एवं मदरसों से देशद्रोही जिहादी आतंकवाद किया जाता है—क्या यह सिंह देव को स्वीकार है ? यदि नहीं, तो कांग्रेस ने अब तक इसका खुला विरोध क्यों नहीं किया ? इसका उत्तर दिया जाना चाहिए ! – संपादक)
यद्यपि विद्यालयों एवं संस्थानों में राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर ध्वजारोहण किया जाता है । इस पृष्ठभूमि में सलीम राज के वक्तव्य को कांग्रेस से जोडना तथा उसे मुस्लिम आतंकवाद की चर्चा से जोडना अनुचित है ।