यदि आप भगवान की इच्छा की भावना मन में रखेंगे, तो अहंकार दूर हो जाएगा !

मुंबई – हम सभी को चलाने वाला एक ही सिद्धांत है तथा वह है धर्म ! जब तक भारत धर्म से चलेगा, भारत विश्वगुरु रहेगा ; क्योंकि विश्व में ऐसा कोई धर्म नहीं है । हजारों वर्षों से कई संतों ने इस धर्म को जगाया है । अब भारत विश्व को यह धर्म देने का काम करेगा, ऐसा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत ने कहा । वे घाटको पर (पूर्व) में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे । इस कार्यक्रम में आचार्य श्री विजय अक्षयबोधिसूरीश्वरजी महाराज एवं आचार्य श्री विजय महाबोधिसूरीश्वरजी महाराज उपस्थित थे ।
परम पूज्य सरसंघचालक ने आगे कहा कि,
१. भारत में राजनीतिक या सामाजिक लोग नहीं, बल्कि आध्यात्मिक लोग नेतृत्व करते हैं । इसलिए जब संतों के प्रवचन चल रहे होते हैं, तो संघ उनकी रक्षा करने का काम करता है ।
२. हम जो काम कर रहे हैं, उसके कर्ता हम ही हैं । यह काम भगवान का है । इसलिए हमें अहंकार से मुक्त होकर यह काम करते रहना चाहिए । अहंकार से छुटकारा पाना कठिन है ; लेकिन यदि हम यह भावना मन में रखें कि ‘हमें भगवान की इच्छा से इस काम के लिए चुना गया है’, तो अहंकार दूर हो सकता है ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !