विश्व हिन्दू परिषद ने इसकी निंदा की !

मुंबई – उद्धव बाळासाहेब ठाकरे गुट ने मुंबई के वांद्रे पूर्व प्रभाग क्रमांक ९६ में सना हाजी हलीम खान नाम की मुसलमान महिला को पार्षद पद के लिए प्रत्याशी बनाया । प्रत्याशी सना खान ने चुनाव प्रचार के लिए ‘जय श्रीराम’, इस लोकप्रिय गीत के मूल शब्दों में बदलाव किया । उन्होंने हिन्दुओं के इस धार्मिक गीत में अपना नाम डालकर उसका प्रचार के लिए उपयोग किया । उसके कारण विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दलसहित अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई ।
इस गीत में ‘हर घर में अब एक ही नाम, एक ही नारा गूंजेगा…उबाठा जिंदाबाद….पाडा बेहराम का बच्चा, सना हाजी हलीम खान बोलेगा ।’ के नारे लगाए गए हैं । ऐसा कर प्रत्याशी सना खान ने प्रभु श्रीराम पर रचित गीत की अनादर किया है । उसके कारण हिन्दू क्षुब्ध हैं । इस प्रकरण में उद्धव बाळासाहेब ठाकरे गुट ने अब तक अपनी आधिकारिक भूमिका स्पष्ट नहीं की है ।
देशविरोधी एवं धर्मविरोधी कृत्य की निंदा करते हैं ! – श्रीराज नायर, राष्ट्रीय प्रवक्ता, विश्व हिन्दू परिषदइस संबंध में विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. श्रीराज नायर ने कहा कि हिन्दूहृदयसम्राट बालासाहब ठाकरे ने हिन्दुत्व की रक्षा के लिए शिवसेना की स्थापना की; परंतु उनकी अगली पीढी मुसलमानों के तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है । उन्होंने चुनावी लाभ के लिए हिन्दुत्व की विचारधारा त्याग दी है । इन जिहादी प्रवृत्तियों ने एक धार्मिक गीत को दूषित कर उसके साथ छेडछाड करने का प्रयास किया है । विश्व हिन्दू परिषद इस देशविरोधी एवं धर्मविरोधी कृत्य की कडी निंदा करती है । |
संपादकीय भूमिकाइस प्रकरण में सर्वत्र के हिन्दुओं को संगठित होकर यह गीत न चलाने के लिए संबंधित प्रत्याशी को बाध्य करना चाहिए ! |
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न
हरियाणा में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आत्मरक्षा तथा स्वरक्षा विषय पर व्याख्यान
हिन्दू जनजागृति समिति का झारखंड राज्य में हिन्दू राष्ट्र-जागृति संपर्क अभियान !