|

राहुरी (जिला अहिल्यानगर) – शहर के प्रसिद्ध श्री बुवासिद्ध देव मंदिर में सकल हिन्दू समाज की ओर से १३ जनवरी को महाआरती का आयोजन किया था, उस समय नाथजी की चरणपादुकाएं रखी गई थीं । इन चरणपादुकाओं को हटाने के प्रशासन के निर्णय पर हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन आक्रामक हुए । (प्रशासन चरणपादुकाएं हटाने का निर्णय धर्माचार्याें से बिना चर्चा किए कैसे लेता है ? – संपादक) इस समय वहां उपस्थित हिन्दुओं द्वारा की गई नारेबाजी से परिसर गूंज उठा । हिन्दुओं की आक्रामकता देखकर प्रशासन ने अपनी भूमिका सौम्य करने के उपरांत हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन शांत हुए ।

१३ जनवरी को यहां के श्री बुवासिद्ध देव मंदिर से श्रीक्षेत्र मढी एवं श्री गोरक्षनाथ गढ, मायबा (तहसील पाथर्डी) इस पदयात्रा का आरंभ किया गया । उस समय श्री बुवासिद्ध देव मंदिर में महाआरती होने के उपरांत शहर से रथ की शोभायात्रा निकाली गई । मंदिर में नाथजी की चरणपादुकाएं रखकर साधु-महंत, राष्ट्रवादी कांग्रेस के पूर्व विधायक प्राजक्त तनपुरे तथा भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अक्षय कर्डिले के हस्तों महाआरती की गई ।
महाआरती संपन्न होने के पश्चात प्रशासन ने नाथजी की चरणपादुकाएं हटाने का निर्णय लिया । उसका विरोध करते हुए हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन आक्रामक हुए । उस समय मंदिर परिसर में तनाव का वातावरण बन गया था । पुलिस निरीक्षक संजय ठेंगे ने कहा, ‘‘राहुरी परिसर में स्थित श्री बुवासिद्ध देव मंदिर का प्रश्न न्यायप्रविष्ट है । उसके कारण यहां कोई भी विवाद न हो, साथ ही कानून-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए मंदिर परिसर में पुलिस की तैनाती की गई है ।’’
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
Panchkula Bomb Threat : पंचकुला (हरियाणा) महापौर कार्यालय सहित हरियाणा तथा दिल्ली के मंदिरों को बम से उडाने की धमकी ।
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!
गुणवत्ता एवं अन्नसुरक्षा के विषय में ‘गोकुल’ संघ की ओर से कभी भी समझौता नहीं किया गया है ।
Hindu Kesari : प्रबल प्रताप सिंह जुदेव प्रतिष्ठित ‘हिन्दू केसरी’ पुरस्कार से सम्मानित।
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !