
नई दिल्ली – ‘वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू’ संस्था द्वारा घोषित वर्ष २०२६ की १० सबसे शक्तिशाली देशों की सूची से भारत नीचे सरक गया है । अब इस सूची में भारत १२ वें स्थान पर पहुंच गया है । विश्व की चौथी सबसे बडी अर्थव्यवस्था एवं चौथी सबसे बडी सैन्य शक्ति होने बाद भी भारत के लिए यह आश्चर्यजनक माना जा रहा है ।
इस सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, रूस, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जापान, सऊदी अरब एवं इज़राइल – इन १० प्रमुख देशों के नाम सम्मिलित हैं ।
वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू ने स्तर सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित ५ मानदंडों का उपयोग किया है:
राजनीतिक एवं आर्थिक प्रभाव, ‘नाटो’ जैसी अंतरराष्ट्रीय सैन्य गठबंधनों में भागीदारी, ए.आई. एवं उन्नत प्रौद्योगिकी में अनुसंधान का स्तर, देश की आंतरिक शासन व्यवस्था कितनी स्थिर है, तथा वैश्विक मंच पर उस देश की पहचान एवं नेतृत्व करने की क्षमता ।
संपादकीय भूमिका‘वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू’ संस्था द्वारा घोषित इस सूची पर कौन विश्वास करेगा ? गत कुछ वर्षों में भारत की आर्थिक एवं सामरिक शक्ति में वृद्धि हुई है, साथ ही विश्व में भारत की पहचान एक ‘शक्तिशाली देश’ के रूप में निर्माण है । ऐसा होने के बाद भी इस सूची से बाहर किए जाने के पीछे भारत-विरोध के अतिरिक्त और क्या कारण हो सकता है ? |
Indian Crew Hit : अमेरिकी आक्रमण में तीन भारतीय मारे गए !
Amazon Aryabhatta Ad : ‘अमेजान इंडिया’ के विज्ञापन में महान वैज्ञानिक आर्यभट्ट का अपमान !
Pakistan’s Atrocities On POK : पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा मानवाधिकारों का उल्लंघन ! – भारत
Prime Minister Narendra Modi : निर्वाचित होकर १२ वर्षों तक पद पर रहने वाले नरेंद्र मोदी प्रथम प्रधानमंत्री !
H-1B Visa : ट्रम्प द्वारा विदेशी कामगारों के लिए ‘एच- १बी वीजा’ पर लगाया गया शुल्क संघीय न्यायालय द्वारा निरस्त !
भारत ने पहली बार मिसाइलों पर १२ ‘सक्रिय’ परमाणु शस्त्र तैनात किये ! – SIPRI Report