
नई दिल्ली – पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है, ऐसी प्रतिक्रिया भारत ने उस प्रांत में चल रही हिंसा के विषय में व्यक्त की । भारत ने यह आरोप भी लगाया कि पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे प्रदर्शनों तथा पाकिस्तान के सुरक्षाबलों द्वारा की गई कठोर कार्रवाई के विषय में पाकिस्तान असत्य समाचार एवं भ्रामक जानकारी प्रसारित कर रहा है । पाक अधिकृत कश्मीर में चल रही हिंसा में अब तक १२० से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है ।
भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा,
१. पाक अधिकृत कश्मीर के प्रकरण के विषय में पाकिस्तान की ओर से असत्य समाचार तथा चलचित्र (वीडियो) प्रसारित करने का प्रकार दिखाई दे रहा है । यह अपनी असफलता को छिपाने एवं मानवाधिकारों के उल्लंघन से ध्यान भटकाने का प्रयास है ।
२. पाक अधिकृत कश्मीर में वहां के पुलिसबल द्वारा अमानवीय व्यवहार किए जाने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं । वहां हुई हिंसा में अनेक लोगों की मृत्यु हुई है तथा कुछ लोग घायल भी हुए हैं ।
३. हमें आशा है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान को उसके दुष्कृत्यों तथा मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए उत्तरदायी ठहराएगा ।
पाक अधिकृत कश्मीर में हिंसा निरंतर जारी !
स्थानीय प्रशासन एवं पाकिस्तान सरकार की अन्यायपूर्ण नीतियों के विरुद्ध पाक अधिकृत कश्मीर के नागरिक सडकों पर उतर आए हैं तथा वे वहां वृहद् स्तर पर, परंतु शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं । पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने इन आंदोलनकारियों को निर्ममता से पीटा, साथ ही आंदोलनकारियों पर गोलीबारी भी की । इसके अतिरिक्त आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए अश्रुगैस के गोले छोडे एवं तदुपरांत लाठीचार्ज भी किया । इसके प्रतिशोध में आंदोलनकारियों ने सेना पर पथराव किया । इससे परिस्थिति और अधिक बिगड गई । इसके पश्चात संतप्त आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि ‘यह पाकिस्तान का दमनचक्र है’ ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !