बदलापुर यौन अत्याचार प्रकरण के सहआरोपी को भाजपा द्वारा पार्षद पर देने पर व्यक्त किया क्षोभ !

नासिक – धर्म की रक्षा करनेवाले प्रत्याशियों का साथ देना चाहिए, हिन्दू मतों का विभाजन टालना चाहिए तथा हिन्दुओं की रक्षा हेतु राजनीति का ‘हिन्दूकरण’ होना आवश्यक है, ऐसा प्रतिपादन श्री कालीचरण महाराज ने व्यक्त किया । शिवसेना के प्रचार के लिए यहां आने पर उन्होंने उक्त वक्तव्य दिया । ठाणे जिले के बदलापुर के विद्यालय में अल्पायू बच्चों पर यौन अत्याचार का जो प्रकरण हुआ था, उस विद्यालय के सचिव तुषार आपटे को भाजपा ने कुलगांव-बदलापुर नगरपालिका में नामजद पार्षद का पद दिया था; परंतु पूरे राज्य में इसके विरुद्ध प्रतिक्रियाएं व्यक्त होने से अब उन्होंने पार्षद पद से त्यागपत्र दिया है । सहआरोपी तुषार आपटे को पार्षद पद दिए जाने के संदर्भ में पूछने पर श्री कालीचरण महाराज ने तीव्र क्षोभ व्यक्त किया । महाराज ने कहा कि आपटे को चौक पर खडा कर सार्वजनिकरूप से उनकी गर्दन काटकर उसे कालीचरण महाराज को अर्पण करनी चाहिए ।
बदलापुर का बलात्कार का प्रकरण !
पिछले वर्ष बदलापुर के एक विद्यालय में २ अल्पायु लडकियों पर यौन अत्याचार होने की घटना सामने आई थी । इस घटना के उपरांत पूरे राज्य में क्षोभ की लहर उमडी थी । स्थानीय नागरिकों ने सडक एवं रेल रोककर तीव्र आंदोलन किया था । इस प्रकरण में मुठभेड में मारे गए विद्यालय का सफाईकर्मी अक्षय शिंदेसहित तुषार आपटे पर अपराध पंजीकृत किया गया था ।
कौन हैं तुषार आपटे ?
अल्पायू लडकी के साथ बलात्कार के प्रकरण के समय तुषार आपटे उस विद्यालय के व्यवस्थापन में सचिव पद पर कार्यरत थे । अपराध पंजीकृत होने के उपरांत ४४ दिन तक वे फरार थे । अंततः पुलिस के हाथ लगने के केवल ४८ घंटे उपरांत उन्हें जमानत मिली थी । वर्तमान में यह प्रकरण न्यायप्रविष्ट है तथा आपटे जमानत पर बाहर हैं ।
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।