Tirupati Drunk Man : तिरुपति में गोविंदराजस्वामी मंदिर के कलश पर चढा शराबी

नीचे उतरने के लिए मदिरा की बोतल की मांग

तिरुपति (आंध्र प्रदेश) – यहां श्री गोविंदराजस्वामी मंदिर के सुरक्षा कर्मचारियों की नजर बचाकर एक व्यक्ति मंदिर परिसर में प्रवेश कर गया तथा मदिरा का सेवन करने के बाद मंदिर की दीवार पर चढ गया । वह गोपुरम पर चढते हुए सीधे कलश तक पहुंच गया । यह देखकर मंदिर के अधिकारी तथा कर्मचारी मौके पर इकट्ठा हो गए । किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो, इसके लिए मंदिर प्रशासन ने तुरंत पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को सूचना दी ।

गोपुरम के कलश पर चढने के बाद उस शराबी ने शर्त रखी कि “अगर मदिरा की बोतल लाकर दी जाए, तभी मैं नीचे उतरूंगा ।” मंदिर के सतर्कता अधिकारियों द्वारा उसकी मांग मान लेने के बाद वह स्वयं सुरक्षित रूप से नीचे उतर आया । इसके बाद पुलिस ने उसे बंदी बना लिया ।

इस शराबी का नाम कुट्टाडी तिरुपति (उम्र ४५ वर्ष) बताया गया है । वह तेलंगाना के निजामाबाद जिले के कुर्मवाडा स्थित पेद्दामल्ला रेड्डी कॉलोनी का निवासी है । अन्य श्रद्धालुओं की तरह उसने भी मंदिर में प्रवेश किया था ।

संपादकीय भूमिका 

  • हिन्दुओं को धार्मिक शिक्षा देकर साधना न सिखाने का यह परिणाम है ।
  • मंदिर की सुरक्षा में चूक करने वालों पर भी कार्यवाही होनी चाहिए ।