गश्त के समय पुलिस ने की कार्रवाई

पालघर – जनपद के नायगांव में एक चिंचोटी क्षेत्र स्थित श्री दुर्गामाता मंदिर के समीप ‘रूहान हेयर कटिंग सैलून’ नामक केशकर्तनालय में ‘काश्मीर बनेगा पाकिस्तान’ ऐसा प्रक्षोभक गीत बजाया गया था । इस संदर्भ में पुलिस ने अब्दुल रहमान सदरुद्दीन शाह (आयु २५ वर्ष) को बंदी बनाया है । वह मूलतः उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जनपद के लालगंज का निवासी है । यह गीत वर्ष २०२५ में पाकिस्तानी सेना के ‘मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ द्वारा भारत के विरुद्ध दुष्प्रचार अभियान के भाग के रूप में प्रसारित किया गया था ।
१. १ जनवरी के दिन उपनिरीक्षक पंकज किलजे अपने निजी वाहन से गश्त कर रहे थे , तब उन्हें यह राष्ट्रद्रोही गीत सुनाई दिया ।
२. तत्पश्चात पुलिस ने उस केशकर्तनालय पर छापा मारा । पुलिस ने जब आरोपी के भ्रमणभाष (मोबाइल) की जांच की , तब वह गीत यू-ट्यूब पर बजाया हुआ पाया गया ।
३. यह गीत भारत की संप्रभुता तथा एकता के विरुद्ध है , इस गीत से समाज में शत्रुता एवं द्वेष फैल सकता है तथा सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है , ऐसा कहकर पुलिस ने आरोपी को बंदी बना लिया ।
ऐसे लोगों पर बुलडोजर द्वारा कार्रवाई होगी ! – नितेश राणे, मंत्री, भाजपा![]() मुंबई में रहकर ‘काश्मीर बनेगा पाकिस्तान’ के उद्घोष करना सहन नहीं किया जाएगा । इनकी सारी उद्दंडता हमारे देवाभाऊ (मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस) के बुलडोजर उतार देंगे !’ , ऐसी चेतावनी भाजपा के मंत्री नितेश राणे ने इस घटना के विषय में दी है । |
संपादकीय भूमिकापुलिस यदि इसी प्रकार सतर्कता बढ़ाकर सर्वत्र दिखाई देने वाले प्रत्येक अपराधी तथा राष्ट्रघातक व्यक्ति पर कार्रवाई करना प्रारंभ करे, तो मुंबई सहित देशभर में फैले ‘स्लीपर सेल’ (आतंकवादियों की सहायता करने वाले भारत के स्थानीय जिहादियों का जाल) को नष्ट कर भारत को आतंकवाद मुक्त करने में समय नहीं लगेगा ! |

हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Ambaji Temple Donation Theft : गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में भी नोटों की गिनती के समय २ महीने पहले चोरी होने का प्रकरण उजागर !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !