
कराड, २८ दिसंबर (संवाददाता) : सातारा में होनेवाले ‘अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन ’ के प्रति गर्व प्रतीत होता है; परंतु इस सम्मेलन से श्रमिकों एवं किसानों के प्रश्नों के विरुद्ध आवाज उठाई गई, तभी जाकर वास्तव में यह साहित्य सम्मेलन सफल हुआ, ऐसा कहा जा सकता है, ऐसी भूमिका ‘बळीराजा शेतकरी संगठन’ के संस्थापक अध्यक्ष पंजाबराव पाटिल ने विज्ञप्ति के द्वारा स्पष्ट की ।
पंजाबराव पाटिल ने आगे कहा कि हाल ही के समय में सरकारी खर्चे से साहित्य सम्मेलन का आयोजन करना मानो महोत्सव मनाने जैसा हो गया है । पहले साहित्य सम्मेलनों से श्रमिकों , किसानों एवं उपेक्षितों की आवाज बुलंद की जाती थी; परंतु वर्तमान समय में यह परंपरा खंडित हो रही है, इसका खेद है । मराठी भाषा के जतन एवं संवर्धन हेतु मराठी भाषियों के अन्य प्रश्नों पर भी परिचर्चाएं हों, साथ ही प्रस्ताव भी पारित किए जाएं ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
Cremation ground: महाराष्ट्र के ७ सहस्र ४४४ गांवों में श्मशान भूमि ही नहीं !
Electric Bus : वर्ष २०३५ तक महाराष्ट्र की सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी ! – प्रताप सरनाईक, परिवहन मंत्री
संपादकीय : नागरिक शास्त्र केवल पुस्तक में ?
पति से अधिक आय वाली पत्नी को भरण-पोषण (पोटगी) देने की आवश्यकता नहीं – Karnataka High Court
देवभूमि को कचरे से मत भरो । – Foreign Women Tourist