सरकारी आंकडो से सामने आई पाकिस्तान की दयनीय स्थिति !

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) : जिहाद तथा उसके अनुसार नफरत ,ये पडोसी इस्लामिक देश पाकिस्तान का आधार रहे हैं । दिशाहीन शासन तथा भ्रष्टाचार से घिरा पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक तंगी में फंसा जा रहा है । इसीलिए; लेकिन अब वहां के हजारों पढे-लिखे नागरिकों ने देश को छोड दिया है । यह स्थिति सरकारी अधिकृत आंकडो से सामने आई है । सरकारी आकडों के अनुसार, पिछले २ वर्षों में ५ हजार आधुनिक चिकित्सक ११ हजार अभियंता तथा १३ हजार लेखपाल अच्छे जीवन स्तर तथा नौकरी एवं व्यवसाय के अवसर की खोज में विदेश चले गए हैं ।
पाकिस्तान के भूतपूर्व सांसद मुस्तफा नवाज खोखर द्वारा यह सरकारी ब्यौरा प्रस्तुत किया गया है । उन्होंने सामाजिक माध्यम पर कहा कि अगर अर्थव्यवस्था को सुधारना है, तो सबसे पहले राजनीति को सुधारना होगा ।
‘पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन एंड ओवरसीज एम्प्लॉयमेंट’ के वर्तमान आंकडों के अनुसार, अकेले वर्ष २०२४ में, ७ लाख २७ हजार ३८१ पाकिस्तानी नागरिकों ने विदेश में नौकरी के लिए पंजीकरण किया है । इस वर्ष नवंबर तक यह आंकडा ६ लाख ८७ हजार २४६ है । चिंता की बात यह है कि अब केवल मजदूर ही नहीं, बल्कि बहुत पढे-लिखे उच्चशिक्षित लोग भी काम की खोज में अधिक संख्या में देश छोड रहे हैं ।
असिम मुनीर हंसी का पात्र बन गए हैं !
यह आंकडा सामने आने के बाद पाकिस्तानी नागरिक फील्ड मार्शल असिम मुनीर का मजाक उडा रहे हैं । मुनीर कुछ महीने पहले अमेरिका के यात्रा पर थे । उस समय उन्होंने पाकिस्तान से भारी मात्रा में हो रहे स्थानांतरण को ‘ब्रेन गेन’ कहा था । असल में, यह ‘ब्रेन ड्रेन’ है तथा अब जब ये आंकडे सामने आए हैं, तो मुनीर हंसी का पात्र बन गए हैं । एक पाकिस्तानी नागरिक ने कहा, ‘एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति के अनुसार, यह ‘ब्रेन गेन’ है । दूसरे ने कहा, इस आदमी (असिम मुनीर) की नासमझी इतनी हद तक पहुंच गई है कि वह देश को एक गंभीर संकट की ओर ले जाएगा ।
संपादकीय भूमिकाआतंकवादी पाकिस्तान का चेहरा चलचित्र ‘धुरंधर’ में सामने आया है । अब उसके बहुत पढे-लिखे उच्चशिक्षित नागरिक भी उस देश पर भरोसा नहीं करते जिसका आधार केवल जिहाद है ! इस तरह दिशाहीन हो चुके देश का पतन निश्चित है, यह जान लें ! |
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !
पुणे के भ्रष्ट उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार सहित १५ अधिकारी निलंबित l