Gujarat Youth Murder : हिन्दू युवक ने गाय काटने से मना किया इसलिए मुस्लिमों द्वारा उसकी हत्या !

  • नवसारी (गुजरात) के डाभेल गांव की घटना

  • हसन तथा हुसैन को बंदी बनाया गया !

हिन्दू आदिवासी युवक दीपक कालीदास राठौड की मुस्लिमों द्वारा हत्या

नवसारी (गुजरात) – यहां के डाभेल गांव में हिन्दू आदिवासी युवक दीपक कालीदास राठौड की कुछ मुस्लिमों द्वारा कुल्हाडी से आक्रमण कर हत्या करने की घटना १५ दिसंबर को हुई, जिसकी जानकारी अब सामने आई है । दावा किया गया है कि सभी आरोपी कसाई व्यवसाय से जुडे परिवारों से हैं । दीपक ने एक वीडियो के माध्यम से पहले बताया था कि वह कसाई के यहां काम करता था; परंतु जब उसे गाय काटने के लिए कहा गया, तो उसने स्पष्ट मना कर दिया । दावा किया जा रहा है कि इसी कारण से उससे शत्रुता कर उसकी हत्या कर दी गई । नवसारी पुलिस ने प्रकरण पंजीकृत कर हसन तथा हुसैन को बंदी बना लिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है ।

पुलिस ने पूर्व में भी परिवाद करने के उपरांत भी कार्रवाई न होने से दीपक की हत्या !

दीपक को पहले भी गाय न काटने के कारण पीटा गया था । तब उसने मीडिया को बताया था कि मुस्लिम उस पर दबाव बना रहे थे । दीपक की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसने दो बार पुलिस स्टेशन में परिवाद किया था, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके कारण उसके पति की जान चली गई । (गुजरात में भाजपा की सरकार होते हुए भी हिन्दुओं के संदर्भ में ऐसी अक्षम्य लापरवाही कैसे हो सकती है ?, यह प्रश्न हिन्दुओं के मन में उठ रहा है ! – संपादक)

स्थानीय हिन्दू कार्यकर्ता जय पटेल नागराज ने बताया कि घटना में ३ से भी अधिक लोग सम्मिलित थे, फिर भी केवल ३ आरोपियों के विरुद्ध ही परिवाद पंजीकृत किया गया है । हिन्दू समाज की मांग है कि आरोपियों के विरुद्ध गांव में सार्वजनिक रूप से कठोर कार्रवाई की जाए । पुलिस की लापरवाही के लिए उत्तरदायी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए ।

संपादकीय भूमिका 

  • ‘हिन्दुओं एवं उनके संगठनों को विश्व को बताना चाहिए कि भारत में मुसलमान नहीं, अपितु मुसलमानों के कारण हिन्दू असुरक्षित हैं’ !
  • यदि भाजपा शासित राज्य में ऐसी घटना हो रही है, तो हिन्दुओं की रक्षा कौन करेगा ?, ऐसा प्रश्न हिन्दुओं के मन में उपस्थित होता है !