|

नई दिल्ली – संरक्षण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एवं निर्यात प्रकरणों से संबंधित उप-नियोजन अधिकारी के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को घूस लेने के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने बंदी बनाया है । उन पर बेंगलुरु की एक संस्था से ३ लक्ष रूपयों की घूस लेने का आरोप है । शर्मा के आवास की छानबीन करने पर वहां २ करोड २३ लक्ष रूपयों की नकद राशि उपलब्ध हुई । इस प्रकरण में उनकी पत्नी कर्नल काजल बाली के विरुद्ध भी अभियोग प्रविष्ट किया गया है । कर्नल बाली वर्तमान में राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित १६ इन्फैंट्री डिवीजन ऑर्डिनेंस यूनिट में कमांडिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त हैं । उनके श्रीगंगानगर स्थित निवास स्थान से १० लक्ष रुपये हस्तगत किए गए हैं ।
🪖 Betrayal of the Uniform: Army Couple Booked for Corruption 🪖
A Defence Ministry officer, Lieutenant Colonel Deepak Kumar Sharma, has been arrested in a bribery case.
💰 ₹2.23 crore cash recovered from his residence.
A case is also registered against his wife, Colonel… pic.twitter.com/f2OW9Bu5F5
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) December 21, 2025
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के प्रवक्ता द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा रक्षा उत्पादों के निर्माण तथा निर्यात से जुड़ी अनेक निजी संस्थाओं के साथ साठगांठ करके आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित थे । संस्थाओं को लाभ पहुंचाने के विनिमय में शर्मा ने नकद धनराशि स्वीकार की थी । राजीव यादव तथा रवजीत सिंह नामक दो व्यक्ति निरंतर लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा के संपर्क में थे । अपनी संस्था को लाभ दिलाने हेतु वे अवैध मार्गों का उपयोग कर रहे थे । १८ दिसंबर २०२५ के दिन इस संस्था के परामर्श पर विनोद कुमार नामक व्यक्ति ने दीपक कुमार शर्मा को ३ लक्ष रूपयों की घूस प्रदान की ।
संपादकीय भूमिकासैन्य अधिकारी के रूप में कार्यरत इन भ्रष्ट पति-पत्नी को मृत्युदंड ही दिया जाना चाहिए, तभी अन्यों पर अंकुश लगेगा ! |
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।