(और इनकी सुनिए…) ‘राम हिन्दू नहीं, अपितु मुसलमान थे !’ – MLA Madan Mitra, TMC

  • बंगाल के तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा का अपमानजनक बयान

  • भाजपा ने मदन मित्रा के बयान का वीडियो साझा किया

तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा

नई दिल्ली : ‘राम हिन्दू नहीं, अपितु मुसलमान थे’, बंगाल के तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक मदन मित्रा द्वारा दिए गए इस बयान का एक वीडियो भाजपा ने अपने ‘एक्स’ (X) अकाउंट पर साझा किया है ।

भाजपा ने सोशल मीडिया पर प्रसारित अपने वक्तव्य में कहा तृणमूल विधायक मदन मित्रा ने कहा कि ‘भगवान राम मुसलमान थे’ । संस्कृति एवं इतिहास का यह निरंतर होने वाला अपमान कोई त्रुटि (गलती) से नहीं हुआ है । यह अवैध बांग्लादेशियों को दिया गया एक स्पष्ट संदेश है कि तृणमूल कांग्रेस सर्वाधिक हिन्दू विरोधी पार्टी है तथा उनके (अवैध घुसपैठियों के) विचारों का प्रतिनिधित्व करती है । ऐसे बयानों से तृणमूल कांग्रेस की वैचारिक भूमिका स्पष्ट होती है । कुछ महीनों पश्चात ऐसे हिन्दू विरोधी नेता सत्ता में नहीं रहेंगे ।

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि ऐसे बयानों का जन्म केवल अज्ञानता से नहीं, अपितु राजनीतिक संरक्षण से होता है । जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुप रहती हैं, तो स्पष्ट हो जाता है कि ‘इस अपमान में उनकी सहमति है’ ।

मदन मित्रा का स्पष्टीकरण 

विवाद बढने पर मदन मित्रा ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा, ‘मेरे बयान का अनुचित अर्थ निकाला गया है । मैंने केवल यह प्रश्न उठाया था कि ‘क्या भगवान राम के पास कोई कानूनी अधिकार था ?’

संपादकीय भूमिका 

तृणमूल कांग्रेस ने मुस्लिमों के तुष्टीकरण (Appeasement) की पराकाष्ठा पार कर ली है । आगामी चुनावों में बंगाल के हिन्दुओं के लिए तृणमूल को सत्ता से बाहर करना आवश्यक हो गया है !