विपक्ष ने विधेयक फाड़ा !
(‘वी बी-जी राम जी’ का अर्थ: भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण))

नई दिल्ली — लोकसभा में ‘वी बी-जी राम जी’ विधेयक ध्वनिमत ((Voice Vote) से पारित किया गया । इस दौरान विपक्ष ने विधेयक के विरोध में नारे लगाए। विपक्षी सांसदों ने विधेयक की प्रतियां फाडकर अध्यक्ष के सामने खुले स्थान पर फेंक दीं । पूर्ववर्ती ‘मनरेगा’ (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कानून में परिवर्तन कर यह विधेयक लाया गया है । मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के कारण विपक्ष इसका विरोध कर रहा है ।
VB–G RAM G Bill, 2025 Passed in Lok Sabha 🇮🇳
Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar & Ajeevika Mission (Gramin) Bill cleared by the House.
📜 Instead of debating, the Opposition tore up the Bill inside Parliament.
Those who preach democracy and the Constitution; especially the… pic.twitter.com/sC3wJ2GF5O
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) December 18, 2025
देश भर में गांधी एवं नेहरू के ही नाम ।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘मनरेगा’ मूलतः महात्मा गांधी के नाम पर नहीं था । वह मूल रूप से ‘नरेगा’ था । बाद में वर्ष २००९ के चुनाव आए, तब वोटों के लिए कांग्रेस को महात्मा गांधी की याद आई तथा तब इसमें महात्मा गांधी का नाम जोड़ा गया । नेहरू परिवार के नाम कितनी योजनाओं को दिए गए हैं ? ५५ राज्य सरकारी योजनाओं को राजीव गांधी का नाम दिया गया । ७४ सडकों को राजीव गांधी का नाम दिया गया तथा १५ राष्ट्रीय उद्यानों को नेहरू का नाम दिया गया । कांग्रेस पार्टी को नामकरण की लालसा रहती है ।
संपादकीय भूमिकालोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा की कथित बातें करने वाले कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल उसी लोकतंत्र तथा संविधान की इस तरह धज्जियां उडा रहे हैं—यह जनता देख रही है । |
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Ramdas Athawale : (और इनकी सुनिए…) ‘अवैध मद्यभट्टियों को अधिकृत करने पर सरकार को राजस्व प्राप्त होगा !’
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !
Varanasi Masjid Demolished : काशी में न्यायालय के आदेश से रेलविभाग की भूमि पर स्थित मस्जिद को ढहाया !
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे