चीन की ओर से घुसपैठ नहीं !

नई देहली – बांग्लादेश सीमा से वर्ष २०१४ से, यानी पिछले ११ वर्षों में ७ सहस्र ५२८ घुसपैठिये भारत में घुसे, ऐसी जानकारी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी । इसी अवधि में पाकिस्तान सीमा से ४२५ लोग अवैध रूप से देश में घुसे हैं; तथापि, राय ने यह भी जानकारी दी कि चीन सीमा पर घुसपैठ का कोई भी प्रकरण अभी तक प्रविष्ट नहीं किया गया है ।
राय ने बताया कि भारत ने सुरक्षा दृढ करने एवं घुसपैठ रोकने के उद्देश्य से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के ९३ प्रतिशत से अधिक भाग पर बाड (फेंसिंग) लगाने का काम पूरा कर लिया है । भारत-बांग्लादेश सीमा के लगभग ७९ प्रतिशत भाग में बाड लगाई जा चुकी है । भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा की कुल लंबाई ४ सहस्र ९६ किलोमीटर है । इसमें से ३ सहस्र २३९ किलोमीटर पर बाड लगाई गई है, जबकि लगभग ८५५ किलोमीटर सीमा पर अभी बाड लगाना शेष है । भारत-म्यांमार की १ सहस्र ६४३ किलोमीटर लंबी सीमा में से अब तक केवल ९ किलोमीटर भाग पर ही प्रत्यक्ष बाड लगाने का काम पूरा हुआ है ।
संपादकीय भूमिकाभारत में बांग्लादेशी घुसपैठियों की (वास्तविक) संख्या को देखते हुए, क्या जनता इन आंकडों पर विश्वास करेगी, यह एक प्रश्न है ! |
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !