
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले : शीर्षासन करने से अमृतरस की रक्षा कैसे कर सकते है ?
श्री. राम होनप :
१. सहस्रारचक्र की विशेषता
‘सहस्रारचक्र के स्थान पर ईश्वरीय आनंद का वास रहता है । इसी आनंद को ‘अमृत’ की उपमा दी गई है ।
२. सहस्रारचक्र में ‘अमृतरस’ कैसे उत्पन्न होता है ?

साधना करते समय साधक की कुंडलिनी शक्ति कुंडलिनीचक्रों द्वारा आगे बढती है और अंत में वह
सहस्रारचक्र तक पहुंचती है । इस समय कुंडलिनी शक्ति और सहस्रार में स्थित आनंद का संयोग होता है और यह आनंद सूक्ष्म रूप में द्रवीभूत होता है । इसे ‘अमृतरस’ कहते है । योगी इस अमृतरस की अनुभूति लेते हैं । इसे ‘योगी जीवों का अमृतपान’, कहा गया है ।
३. अमृतरस का र्हास कैसे होता है ?
योगी सतत अमृतरस की अनुभूती लेते रहते है । वे इस दैवी आनंद का अनुभव लेते हुए शीघ्र आध्यात्मिक प्रगती साध्य करना चाहते है । अमृत की कुछ द्रवीभूत ऊर्जा मस्तिष्क से संबंधित सूक्ष्म ऊर्जाप्रवाहों द्वारा शरीर में नीचे की दिशा में मार्गस्थ होती है । उस समय शरिरांतर्गत विविध कार्याें के लिए इस अमृत का व्यय होता है । यह व्यय योगी जीव टालना चाहते है ।
४. शीर्षासन द्वारा अमृत की रक्षा होने की प्रक्रिया
४ अ. शीर्षासन द्वारा शरीर के असंख्य सूक्ष्म ऊर्जाप्रवाह सिर की दिशा में प्रवाहित होना : प्रत्येक व्यक्ति के शरीर में मूलाधारचक्र पर ‘जीवनीशक्ति’ होती है । जीवनीशक्ति द्वारा शरीर में ऊपर की और नीचे की दिशा में असंख्य ऊर्जाप्रवाह कार्य करते रहते हैं । योगी शीर्षासन में सिर भूमि पर टिकाकर पैर ऊपर की दिशा में करते हैं । तब शरीर के सर्व सूक्ष्म ऊर्जाप्रवाह सिर की, अर्थात मस्तिष्क की दिशा में प्रवाहित होते हैं । इसलिए सभी ऊर्जाप्रवाहों में विद्यमान सूक्ष्म शक्ति एक साथ मस्तिष्क के ऊर्जाप्रवाहों में जमा होती है ।
४ आ. मस्तिष्क से संबंधित ऊर्जाप्रवाहों में शक्ति बढने से वहां का अमृत घनीभूत होकर उसकी रक्षा होना : ऊपर उल्लेखित प्रक्रिया के कारण मस्तिष्क से संबंधित ऊर्जाप्रवाहों में शक्ति बढती है एवं वहां अमृत की सूक्ष्म ऊर्जा घनीभूत होती है । यह ऊर्जा घनीभूत होने से अमृत नीचे आने की प्रक्रिया मंद होती है एवं अमृत का व्यय रुक जाता है । शीर्षासन नियमित करने से योगी जीवों के सहस्रारचक्र में विद्यमान अमृत की रक्षा होती है ।’
– श्री. राम होनप (सूक्ष्म से प्राप्त ज्ञान), सनातन आश्रम, रामनाथी, गोवा. (ज्ञान मिलने का दिनांक, समय और कुल अवधि : २.९.२०२५, सवेरे १०, १० सेकेंड)
| सूक्ष्म : व्यक्ति के स्थूल अर्थात प्रत्यक्ष दिखनेवाले अवयव नाक, कान, नेत्र, जीभ एवं त्वचा, ये पंचज्ञानेंद्रिय हैं । जो स्थूल पंचज्ञानेंद्रिय, मन एवं बुद्धि के परे है, वह ‘सूक्ष्म’ है । इसके अस्तित्व का ज्ञान साधना करनेवाले को होता है । इस ‘सूक्ष्म’ ज्ञान के विषय में विविध धर्मग्रंथों में उल्लेख है । |
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम !
संपादकीय : आर्थिक अनुशासन
हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की मध्य प्रदेश यात्रा !
ज्ञानमूर्ति, निर्गुण तत्त्व की नित्य अनुभूति देनेवाले एवं ब्रह्मानंद में निमग्न रहनेवाले सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी
सच्चिदानंद परब्रह्म गुरुदेवजी द्वारा ३० वर्ष पूर्व दिए गए आशीर्वचन को साधक क्षण-क्षण अनुभव कर रहे हैं !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी एकमेवाद्वितीय एवं अवतारी पुरुष क्यों हैं ?