सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव देहली २०२५

१. श्री. अमरेश्वर पांडे, कलिंगाश्रम, ओडिशा : महोत्सव के चर्चासत्रों में चर्चित विषय हमारे लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं । इससे हिन्दुत्वनिष्ठों का संगठन होने में सहायता होगी ।
२. श्री. विघ्नेश दास, भारत स्वाभिमान, ओडिशा :
हिन्दुत्व का कार्य करने के लिए हिन्दुओं में अच्छा संगठन होना आवश्यक है । इसके लिए जिस प्रकार से कार्य हो रहा है, उससे कई गुना अधिक कार्य अधिक सनातन संस्था और हिन्दू जनजागृति समिति कर रही हैं । उनका कार्य अन्य संगठनों की तुलना में अलग है । वे जो कहते हैं, उस प्रकार किया जाता है । राष्ट्रीयत्व की भावना से ओतप्रोत लाेगों को सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव द्वारा एक व्यासपिठ पर लाया गया है और यह महत्त्वपूर्ण है । हिन्दू राष्ट्र स्थापना का यह कार्य देखकर हमें भी राष्ट्र और धर्म कार्य करने की प्रेरणा मिल रही है ।
३. श्री. अभिषेक राजपूत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, देहली :
सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव में सनातन हिन्दू राष्ट्र स्थापना के विचार से सभी संगठित हुए हैं । इससे समस्त हिन्दुओं को सीखना आवश्यक है । इस महोत्सव से हमें सीखने को मिल रहा है । मंदिर में जाने पर जिस प्रकार भाव जागृत होता है, उसी प्रकार यहां लग रहा है । सनातन संस्था का कार्य समस्त हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के लिए प्रेरणाप्रद है । ऐसे कार्यक्रम सर्वत्र होना आवश्यक है ।
४. ह.भ.प. अभय महाराज सहस्रबुद्धे, विश्वस्त, भगवान परशुराम देवस्थान, चिपळूण, महाराष्ट्र :
देश की राजधानी में सनातन राष्ट्र की स्थापना के लिए किया गया शंखनाद, कुरुक्षेत्र पर महाभारत युद्ध के पहले भगवान श्रीकृष्ण ने किए शंखनाद जैसा है । भगवान श्री परशुराम के आशीर्वाद से हिन्दू राष्ट्र की स्थापना अधिक दूर नहीं है ।
५. श्री. सोहनलाल आर्य, वाराणसी, उत्तरप्रदेश :
समाज में हिन्दू राष्ट्र के बारे में जो झूठ कथानक फैलाए जा रहे हैं, सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव के माध्यम से दूर होंगे । समस्त हिन्दुओं में राष्ट्र और धर्म के कार्य के प्रति सतर्कता निर्माण होगी । इस महोत्सव में अनेक संगठन सनातन संस्था के कार्य से जुड जाएंगे ।
६. अधिवक्ता दीपक कुमार, वाराणसी, उत्तरप्रदेश : सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव हिन्दू राष्ट्र की स्थापना की नींव बनेगा ।
JeM Terrorist Arrested : गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित ५ आतंकवादियों को बन्दी बनाया गया ।
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !