Babri Memorial : मुर्शिदाबाद के बाद अब भाग्यनगर (तेलंगाना) में बनेगा बाबरी स्मारक !

मुश्ताक मलिक

भाग्यनगर (तेलंगाना) – बंगाल के मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने के पश्चात, ‘तहरीक मुस्लिम शब्बन’ संगठन ने ग्रेटर हैदराबाद में बाबरी स्मारक बनाने की घोषणा की है । इसके साथ ही एक कल्याणकारी संस्था स्थापित करने की योजना है । संगठन के अध्यक्ष मुश्ताक मलिक ने कहा कि स्मारक बनाने की दिनांक शीघ्र ही घोषित की जाएगी ।

बाबरी विध्वंस को ३३ वर्ष पूरे होने के पार्श्वभूमि पर यह घोषित करते हुए मलिक ने कहा कि बाबरी के नाम पर किसी को परेशान नहीं किया जाना चाहिए । स्मारक भाईचारा दिखाएगा । (मलिक ऐसा क्यों नहीं कर सकते थे, बाबर के नाम पर स्मारक न बनाना भाईचारे की निशानी होती ? – संपादक)

संपादकीय भूमिका

देश में बाबरी के नाम पर हिंदुओं पर फिर से वैचारिक आक्रमण के साथ-साथ शारीरिक आक्रमण की सिद्धता हो रही है, इसपर ध्यान दें तथा ऐसी स्थिति आने से पहले हिंदू राष्ट्र बनाएं !