कांग्रेस के नेता तथा पूर्व क्रिकेट खिलाडी नवज्योत सिंह सिद्धू की पत्नी का वक्तव्य

चंडीगढ – कांग्रेस में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए ५०० करोड रुपए देने की आवश्यकता होती है, ऐसा वक्तव्य पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष तथा पूर्व क्रिकेट खिलाडी नवज्योत सिंह सिद्धू की पत्नी तथा कांग्रेस की नेता नवज्योत कौर सिद्धू ने किया । इसके पश्चात भाजपा एवं आम आदमी दल ने कांग्रेस की आलोचना की ।
१. भाजपा ने कहा कि नवज्योत कौर के इस वक्तव्य के कारण कांग्रेस के काम की ‘काली सच्चाई’ उजागर हुई है, साथ ही कांग्रेस ‘पैसा एवं संपत्ति’ की राजनीति में संलिप्त है, इसका यह प्रमाण है ।
२. कांग्रेस के सांसद तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदरसिंह रंधावा ने कहा कि नवज्योत कौर के पति नवज्योतसिंह सिद्धू स्वयं ही कांग्रेस की नौका डुबोने का प्रयास कर रहे हैं तथा अब नवज्योत कौस इसमें उनकी सहायता कर रही हैं ।
३. पंजाब के सत्ताधारी आम आदमी दल के प्रदेश महासचिव बालतेज पन्नू ने कहा कि नवज्योत कौर ने कांग्रेस के काले कारनामे उजागर किए हैं । कांग्रेस निश्चितरूप से कैसे काम करती है ?, यह उनके इस वक्तव्य से स्पष्ट हुआ है । इसके साथ ही कांग्रेस में नेतृत्व कैसे सुनिश्चित किया जाता है ?, वह भी इसके कारण हमें ज्ञात हुआ । उनके लिए पंजाब की अपेक्षा उन्हें उनका राजनीतिक दल, पैसा एवं व्यक्तिगत लाभ महत्त्वपूर्ण है ।
संपादकीय भूमिकाकांग्रेस का काम कैसे चलता है ?, यही इससे स्पष्ट होता है । ऐसे राजनीतिक दल क्या कभी देश को भ्रष्टाचारमुक्त कर पाएंगे ? |
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।