|

नई दिल्ली – गुप्तचर एजेंसियों ने एक समाचार पत्र को जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान के अधिग्रहित क्षेत्रों (PoK) में ६८ नए आतंकवादी ठिकाने (लॉन्च पैड) सक्रिय हैं, तथा वहां के ११० से १२० आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने की तैयारी में हैं ।
१. मिली जानकारी के अनुसार, आगामी कुछ सप्ताहों में घुसपैठ के प्रयास बढ सकते हैं । नियंत्रण रेखा के कई संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा और सुदृढ़ कर दी गई है, साथ ही सुरक्षा बलों द्वारा सभी क्षेत्रों में निगरानी (पहेरा) बढा दी गई है ।
२. एक अधिकारी ने जानकारी दी कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को लगातार नियंत्रण रेखा की ओर भेजा जा रहा है; परंतु भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सज्जित हैं । सभी बलों को यह निर्देश दिया गया है कि घुसपैठ का प्रत्येक प्रयास सीमा पर ही रोका जाए ।
३. इस पृष्ठभूमि पर सीमा से सटे गांवों एवं चौकियों पर भी गश्त बढा दी गई है । वास्तविक नियंत्रण रेखा पर कार्यरत सैनिकों को अधिक सतर्क रहने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है । सीमा पर ‘नाइट विजन कैमरे’, ‘ड्रोन’ द्वारा निगरानी, थर्मल सेंसर, ग्राउंड सेंसर, बढी हुई गश्त तथा अतिरिक्त सैनिक तैनात किए गए हैं ।
४. ३० नवंबर को जम्मू स्थित सीमा सुरक्षा बल (BSF) की पत्रकार परिषद में ‘जम्मू फ्रंटियर’ के महानिरीक्षक शशांक आनंद ने बताया, “वर्ष २०२५ में अब तक सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान की ११८ चौकियां नष्ट कर दी हैं । सरकार ने हमें शून्य घुसपैठ का लक्ष्य दिया है । हम उसे पूरा करेंगे ।”
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !
Mahrang Baloch : मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध आवाज उठाने वाले महरंग बलोच को पाकिस्तान ने सुनाया आजीवन कारावास का दंड सुनाया ।
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद किया गया, तो पूरे ईरान को नष्ट कर दिया जाएगा ! : Donald Trump
Bhopal Terror Module : ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ के ‘मिशन-२०४७’ के अनुसार समस्त आतंकवादी बाहर आकर सत्ता उलट देंगे !
(और इनकी सुनिए…) “भारत के विरुद्ध युद्ध छेडे बिना कोई विकल्प नहीं बचेगा !” – Khawaja Asif