|

देहली – ‘सनातन धर्म के सिद्धांत एवं राष्ट्रनिर्माण में उसका योगदान’, इस पर आधारित ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का बहुत शीघ्र ही देहली में आयोजन हो रहा है, उसमें राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारप्राप्त युवा चित्रपट निर्माता ओम भारद्वाज ने इस महोत्सव में सहभागी होने का विशेष अनुरोध किया है । भारद्वाज की इस आगामी डॉक्युमेंटरी का नाम ‘हिन्दू राष्ट्र एवं भारत के युवा’ है तथा उन्होंने आयोजकों से ऐसे बडे कार्यक्रम में उपस्थित रहकर चित्रीकरण देने का अनुरोध किया है । भारद्वाज की इस विशेष मांग से इस महोत्सव का महत्त्व रेखांकित हुआ है । यह महोत्सव राष्ट्र-धर्म के विचारों को कलात्मकता तथा प्रभावी माध्यमों से उसे युवा पीढी तक पहुंचाने में एक नई दिशा देगा ।
हाल ही में नई देहली के नागरिक भारद्वाज की डॉक्युमेंटरी दैनिक ‘भास्कर’के ‘जे.एफ्.एफ्. फिल्म फेस्टिवल’ में उपविजेता रहा है । पुरस्कार प्राप्त होने के उपरांत उन्होंने ‘सनातन धर्म का सच्चा स्वरूप, जतन एवं प्रचार’ का ध्येय रखा है । अब श्री. भारद्वाज ने ‘भारत के युवा’, इस विषय पर एक (डॉक्युमेंटरी) बनाने की महत्त्वाकांक्षी परियोजना हाथ में ली है ।
सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव मेरी डॉक्युमेंटरी की निर्मिति में निर्णायक सिद्ध होगी ! – ओम भारद्वाज
श्री. भारद्वाज ने कहा कि इस राष्ट्र के एक युवा के रूप में अपनी धार्मिक परंपराओं का प्रामाणिकता से तथा सम्मानपूर्वक समझ लेना, उनका अनुभव करना, साथ ही उनका प्रतिनिधित्व करना मेरा नैतिक दायित्व है । ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ केवल एक उत्सव नहीं है, अपितु वह सनातन परंपरा के मूल मूल्यों का ‘शंखनाद’ करनेवाला व्यासपीठ है । यह महोत्सव मेरी डॉक्युमेंटरी की निर्मिति में निर्णायक सिद्ध होगा तथा मैं आपको यह वचन देता हूं कि मेरे इस काम से आपके प्रयासों का उचित सम्मान एवं आदर रखा जाएगा । |

Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न