राज्य धार्मिक न्यास परिषद समस्त ३८ जिलों में संयोजकों की नियुक्ति करेगी

पाटलीपुत्र (बिहार) – बिहार सरकार की राज्य धार्मिक न्यास परिषद द्वारा राज्यभर में सनातन धर्म के प्रचार हेतु राज्य के सभी ३८ जिलों में संयोजकों की नियुक्ति की जाएगी । इस परिषद के अभिलेखों में मंदिरों तथा मठों की संख्या २ सहस्र ४९९ है । यह परिषद राज्य के पंजीकृत मंदिरों, मठों एवं न्यासों की संपत्ती का अभिलेखन करने के साथ–साथ उनके कार्य–व्यवहार की देखरेख भी करती है । यहां के मुख्य पुजारियों से समन्वय स्थापित कर इन संयोजकों की नियुक्ति की जाएगी । यह परिषद बिहार सरकार के विधि विभाग के अधीन कार्यरत है ।
परिषद के अध्यक्ष रणबीर नंदन ने कहा कि प्रत्येक जिले में एक संयोजक नियुक्त करने की प्रक्रिया आगामी २ दिनों में आरंभ होगी । केवल महन्तों (मुख्य पुजारियों) में से ही इन संयोजकों का चयन किया जाएगा । हमारे उत्सव देश की संस्कृति को जीवित रखते हैं । वे पर्यावरणीय सौहार्द, भक्ति तथा सामाजिक सहभाग का जीवंत रूप हैं । उत्सव, पूजन, उनके मूल्य तथा सनातन धर्म का महत्त्व जनमानस तक पहुंचाना अत्यावश्यक है, यह नंदन ने स्पष्ट किया ।
अंतरराष्ट्रीय परिषद का आयोजन किया जाएगा !
रणबीर नंदन ने आगे कहा कि ‘सनातन धर्म’ के प्रचार हेतु आगामी कुछ महीनों में राज्य के प्राचीन नगर राजगीर (जि. नालंदा) में अंतरराष्ट्रीय परिषद आयोजित करने की तैयारी की जा रही है । हमने एक धार्मिक दिनदर्शिका प्रकाशित करने का भी निर्णय लिया है, जिसमें सनातन धर्म के समस्त उत्सव, पूजन तथा अन्य धार्मिक उपक्रमों का उल्लेख होगा ।
संपादकीय भूमिकाभाजप–जनता दल (संयुक्त) सरकार का यह प्रशंसनीय निर्णय है । इसका आदर्श लेकर देश के प्रत्येक राज्य को ऐसा प्रयास करना चाहिए, ऐसा ही हिन्दुओं का मत है ! |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस