|

मुंबई – भारत के स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणास्रोत रहे तथा करोडों भारतीयों में क्रांति की ज्वाला जागृत करनेवाले ‘वन्दे मातरम्’ गीत को इस वर्ष १५० वर्ष पूर्ण हुए । इसके उपलक्ष्य में हिन्दू जनजागृत्रति समिति की ओर से पूरे राज्य में एक सप्ताह तक विशेष ‘राष्ट्रभक्ति जागरण उपक्रम’ चलाया गया । विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ गाकर नागरिकों ने मातृभूति के प्रति अभिमान व्यक्त किया ।
🇮🇳 Statewide ‘Rashtrabhakti Jagran Saptah’ in Maharashtra by @HinduJagrutiOrg
✨ Mass ‘Vande Mataram’ singing at 60+ locations across Maharashtra
Thousands – including students, teachers, ex-servicemen & volunteers joined with the Tricolour in Satara, Pune, Kolhapur, Mumbai &… pic.twitter.com/CbDyc8F4cj
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) November 16, 2025
१. महाराष्ट्र के अनेक जिलों से इस उपक्रम का उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर प्राप्त हुआ । सातारा, सोलापुर, कोल्हापुर, पुणे, अहिल्यानगर, रत्नागिरी, मुंबई आदि स्थानों पर नागरिकों ने हाथ में राष्ट्रध्वज तथा क्रांतिकारियों के फलक लेकर ‘वन्दे मातरम्’का जयघोष किया । महाराष्ट्रसहित कर्नाटक एवं गोवा उन राज्यों में भी यह उपक्रम चलाया गया ।

२. महाराष्ट्र के ६० से अधिक स्थानों पर आयोजित सामूहिक गायन कार्यक्रम में ५ सहस्र से अधिक राष्ट्रभक्त नागरिक, पूर्व सैनिक, शिक्षक, छात्र, साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया । कोल्हापुर में विधायक राजेश क्षीरसागर एवं अन्य मान्यवरों ने उस उपक्रम का उद्घाटन कर देशभक्ति का संदेश दिया ।
‘वन्दे मातरम्’की प्रेरणा अगली पीढी तक पहुंचे – हिन्दू जनजागृति समिति![]() इस संदर्भ में हिन्दू जनजागृति समिति के राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचिच ‘वन्दे मातरम्’ गीत आज १५० वर्ष उपरांत भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला जागृत कर रहा है । इस गीत की प्रेरणा अगली पीढियों तक पहुंचे; इसके लिए हम विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ गाया जाए, यह आवाहन कर रहे हैं । |

‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।