RSS Leader’s Son Murder : फिरोजपुर (पंजाब) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक नेता के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई ।

नवीन अरोडा की गोली मारकर हत्या

फिरोजपुर (पंजाब) – यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई । वरिष्ठ आर.एस.एस. कार्यकर्ता बलदेव राज अरोडा के पुत्र नवीन अरोडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई । नवीन की मोची बाजार में दुकान है । रात्रि को जब वह अपनी दुकान से घर लौट रहे थे, तो यूको बैंक के पास दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोककर ताबडतोड गोलियां चला दीं । सिर में गोली लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि यह एक लक्षित हत्या थी ।

इस घटना के उपरांत नगर में प्रचंड भय का वातावरण है । व्यापारियों ने बाजार बंद कर अपना विरोध जताया है । भा.ज.पा. नेता भी सडकों पर उतर आए एवं सरकार व पुलिस के विरोध में तीव्र संताप व्यक्त किया । उनका कहना है कि राज्य में अपराधियों का दुस्साहस बढ गया है एवं कानून व्यवस्था शक्तिहीन हो गई है । पुलिस ने पूरे नगर में सावधानी घोषित कर दी है एवं नाकेबंदी कर दी है । आरोपियों के शोध में कई दल कार्यरत हैं ।

संपादकीय भूमिका

पंजाब में गत कुछ वर्षों से हिन्दुत्ववादी संगठनों के नेताओं, पदाधिकारियों एवं हिन्दुत्व समर्थकों की निरंतर हत्याएं हो रही हैं; तदापि सर्वदलीय सरकारें उन्हें सुरक्षा देने में विफल रही हैं, जो लज्जास्पद है !