पाकिस्तान से सीधे संपर्क में रहने की बात सामने आई ।

कर्णावती (गुजरात) – गुजरात आतंकवाद विरोधी समूह ने पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी जाल से जुड़े एक और संदिग्ध को पकडा है । उसका नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बिल्ला बताया गया है । पंजाब पुलिस उसे लम्बे समय से ढूंढ रही थी ।
🚨 Gujarat ATS Arrests Major Cross-Border Arms Smuggler
Gurpreet Singh aka Gopi Billa – a key operative moving weapons for a Pakistan-backed terror network – has been arrested by Gujarat ATS following a specific alert from Punjab Police.
🔍 The investigation now confirms his… pic.twitter.com/g3lNH7YU7J
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) November 15, 2025
१. वृत्तों के अनुसार गुरप्रीत पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी समूहों के निरन्तर संपर्क में था । भारत में आतंकवादियों की गतिविधियों को सहायता देने का आरोप उस पर है, साथ ही सीमा पार से हथियार और विस्फोटक भारत में लाकर उन्हें आतंकवादी गतिविधियों में सम्मिलित संदिग्धों तक पहुंचाने का आरोप भी उस पर है ।
२. पंजाब पुलिस द्वारा हाल में पकडे गए दो संदिग्धों से गुरप्रीत का नाम सामने आया । इसके बाद गुजरात के आतंकवाद विरोधी समूह को तुरंत सूचना दी गई । उसके बाद पंचमहल जनपद के हालोल में स्थित एक कारखाने में मजदूर के रूप में काम कर रहे गुरप्रीत का पता लगाया गया तथा उसे एक होटल से बंदी बनाया गया ।
३. आतंकवाद विरोधी समूह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बंदी बनाने के बाद गुरप्रीत ने ग्रेनेड आक्रमण के षड्यंत्र में स्वयं सम्मिलित होने की बात स्वीकार की । आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाएगा । पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र में उसके विरुद्ध पहले से ही प्रकरण प्रविष्ट हैं ।
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !
Mahrang Baloch : मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध आवाज उठाने वाले महरंग बलोच को पाकिस्तान ने सुनाया आजीवन कारावास का दंड सुनाया ।
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
महाराष्ट्र में ४ महीनों में २५४ करोड ५३ लाख रुपये के नशीले पदार्थ अधिग्रहित ! – CM Devendra Fadnavis
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद किया गया, तो पूरे ईरान को नष्ट कर दिया जाएगा ! : Donald Trump
Bhopal Terror Module : ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ के ‘मिशन-२०४७’ के अनुसार समस्त आतंकवादी बाहर आकर सत्ता उलट देंगे !