
काबुल (अफगानिस्तान) – भारत कृषि अनुसंधान में वृद्धि करने के लिए अफगानिस्तान में ‘अफगान हिन्दू अनुसंधान केंद्र’ स्थापित करने जा रहा है । समझा जाता है कि यह निर्णय भारतीय राजनयिक, करण यादव एवं अफगान कृषि मंत्री अताउल ओमारी के मध्य हुई बैठक के समय लिया गया ।
ओमारी ने कहा कि अफगानिस्तान चार दशकों से भी अधिक समय से जलवायु परिवर्तन से भीषण रुपसे प्रभावित है । सूखे एवं कृषि उपजों में लगने वाले कीटों ने देश में कृषि उत्पादन की मात्रा एवं गुणवत्ता, दोनों को अत्यंत न्यून कर दिया है । इसके समाधान के लिए जलवायु-प्रतिरोधी कृषि उत्पादों के विकास हेतु वैज्ञानिक अनुसंधान की तत्काल आवश्यकता है । इस अवसर पर, ओमारी ने भारत को कृषि एवं पशुधन उत्पादों का निर्यात करने वाले अफगान व्यापारियों के लिए प्रवेश पत्र प्रक्रिया को सहज बनाने का भी अनुरोध किया ।
इस अवसर पर, यादव ने एक ‘अफगान हिन्दू शोध केंद्र’ प्रारंभ करने का आश्वासन दिया एवं इसके लिए आमने-सामने एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का भी आश्वासन दिया, साथ ही, उन्होंने ओमारी द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं पर विचार करने का भी आश्वासन दिया ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दुओं को अपेक्षा है कि सरकार इस्लामी देशों में हिन्दुओं की दुर्दशा को प्रतिबंधित करने के लिए ऐसा केंद्र स्थापित करेगी एवं इसके माध्यम से ठोस कार्रवाई करेगी ! |
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला