|

इटानगर (अरुणाचल प्रदेश) – पूर्व सियांग जिले के निगलोक सैनिकीय विद्यालय की ७ वीं कक्षा के एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है । इस आत्महत्या के प्रकरण में मृतक छात्र की बहन ने विद्यालय के वरिष्ठ छात्रों पर ‘रैगिंग’का आरोप लगाया है ।
इस प्रकरण में मृतक छात्र की बहन ताडू लुनिया ने सामाजिक माध्यमों पर एक वीडियो प्रसारित कर उसमें कहा कि ३१ अक्टूबर की रात को लगभग ११ बजे १० वीं कक्षा के ८ छात्र तथा ८ वीं कक्षा के ३ छात्र छात्रों के छात्रावास में घुस गए । इन वरिष्ठ छात्रों ने ७ वीं कक्षा के छात्रों को धमकाया तथा उसके भाई को बलपूर्वक १० वीं कक्षा के छात्रों के छात्रावास ले जाया । वहां पूरी रात उसका मानसिक एवं शारीरिक उत्पीडन किया गया । लुनिया ने आगे कहा कि ‘सीसीटीवी फूटेज’ में उसका भाई सवेरे ५.४५ बजे छात्रावास के बाहर दिखाई देता है । कुछ ही समय में वह एक खाली वर्ग में गया, जहां उसके द्वारा लिखा गया ‘सुसाईड नोट’ (आत्महत्या से पूर्व लिखी गई चिठ्ठी) मिली । उसमें उसने लिखा था, ‘वरिष्ठ छात्रों ने मुझे बहुत कष्ट दिया । अब क्या करना चाहिए, यह मेरी समझ में नहीं आ रहा है ।’

पीडित छात्र की बहन लुनिया ने आगे बताया कि वरिष्ठ छात्रों ने उसके भाई को ‘चोर’ कहकर अपमानित किया था तथा दूसरे दिन वीडियो दिखाकर विद्यालय में उसे अपमानित करने की धमकी दी थी । १ नवंबर की रात को ७ वीं कक्षा में पढनेवाले इस १२ वर्षीय छात्र का शव पानी की टंकी में मिला । विद्यालय के कर्मचारियों ने उसे तुरंत चिकित्सालय ले जाया । वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया । पुलिस ने इस संबंध में ८ छात्रों को हिरासत में लिया है तथा आगे का अन्वेषण जारी है ।
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !