पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दीवाली के अवसर पर हिन्दुओं को शुभकामनाएं देते हुए किया आवाहन –

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) — दीवाली के पावन अवसर पर मैं पाकिस्तान तथा विश्वभर के हिन्दू समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं । इस दिन जब आपके घर एवं हृदय दीपावली के प्रकाश से आलोकित होते हैं, तब यह उत्सव अंधकार को दूर करे, सौहार्द का वातावरण बनाए तथा शांति व समृद्धि के भविष्य की ओर हमारा मार्ग प्रशस्त करे — ऐसे शब्दों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं । अपनी इस पोस्ट में उन्होंने भारत का उल्लेख नहीं किया है ।
🪔 Pakistan PM Shehbaz Sharif’s Diwali post
📜 Wishes Hindus worldwide on X, skips any mention of India
🕯️ Says homes and hearts should light up, darkness fade, society move toward harmony, peace and prosperity
⚖️ Cites challenges of inequality and intolerance, invokes “light… pic.twitter.com/KtE5WpweZz
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) October 22, 2025
शरीफ ने आगे लिखा कि हमारे समाज के सामने असमानता, असहिष्णुता जैसी कई चुनौतियां हैं, परंतु इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के हमारे संकल्प को दीवाली के इस प्रतीक अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई, एवं निराशा पर आशा की विजय से प्रेरणा मिले । प्रत्येक नागरिक को उसके धर्म या पृष्ठभूमि के आधार पर भेदभाव के बिना शांतिपूर्ण जीवन जीने तथा प्रगति के प्रयासों में सहभागी होने का अवसर मिले इसके लिए हम सबको मिलकर कार्य करना चाहिए, ऐसा आवाहन शरीफ ने किया ।
संपादकीय भूमिकाइसके लिए हिन्दुओं को नहीं, बल्कि पाकिस्तान एवं विश्वभर के कट्टरपंथी मुसलमानों को स्वयं प्रयास करना चाहिए । तभी संपूर्ण विश्व में वास्तविक शांति स्थापित होगी। |
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !
Mahrang Baloch : मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध आवाज उठाने वाले महरंग बलोच को पाकिस्तान ने सुनाया आजीवन कारावास का दंड सुनाया ।
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
Bhopal Terror Module : ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ के ‘मिशन-२०४७’ के अनुसार समस्त आतंकवादी बाहर आकर सत्ता उलट देंगे !