पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का वक्तव्य

मुंबई – प्रदूषण एक गंभीर मुद्दा है; लेकिन यह मुद्दा केवल हिन्दू त्योहारों के समय ही क्यों उठाया जाता है ? अभिनेताओं को दीपावली पर पटाखों के बारे में उपदेश नहीं देना चाहिए । हम कभी बकरीद या ताजिये (इमाम हुसैन के मकबरे की प्रतिकृति । यह कई प्रकार एवं आकारों में बनाया जाता है) के बारे में उपदेश नहीं देते । इसलिए, किसी को भी हमारे त्योहारों के बारे में उपदेश नहीं देना चाहिए । यह हमारी परंपरा है तथा हम इसका पालन करेंगे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में पत्रकारों के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा । श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के बाद, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पत्रकारों ने दीपावली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण एवं फिल्म अभिनेताओं द्वारा पटाखे न फोडने के आह्वान के बारे में पूछा । उन्होंने उपर्युक्त उत्तर दिया ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या