पाकिस्तानी प्रसारमाध्यमों ने अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को अति आधुनिक क्षेपणास्त्र प्रणाली दिए जाने का किया था दावा !

वॉशिंग्टन (अमेरिका) – अमेरिका ने यह स्पष्ट किया है कि वह पाकिस्तान को किसी प्रकार के अति आधुनिक क्षेपणास्त्र प्रणाली नहीं देनेवाला है। अमेरिका ने बताया है कि हमारी ओर से पाकिस्तान को कुछ अस्त्रों के उपरकण तथा यंत्रों की आपूर्ति की जाएगी । उसे कोई भी नए हथियार नहीं दिए जाएंगे, तथापित पाकिस्तानी प्रसारमाध्यम यह दावा कर रहे थे कि अमेरिका पाकिस्तान को ‘ए.एम्.आर्.ए.एम्.’ अर्थात ही मध्यम दूरी की हवाई क्षेपणास्त्र प्रणाली (एडवांस्ड मिडियम-रेंज एयर-टू-एयर मिसाईल) देनेवाला है; परंतु अब अमेरिका की ओर से ही दिए गए उक्त स्पष्टीकरण से पाकिस्तान का यह दावा झूठा सिद्ध हुआ है ।
अमेरिकी दूतावास ने क्या कहा ?
अमेरिकी दूतावास द्वारा प्रसारित विज्ञप्ति में कहा गया है कि ३० सितंबर को हमारे युद्ध विभाग ने अनेक देशों को बेचे जानेवाले सैनिकी उपकरणों के संदर्भ में घोषणा की । कुछ समाचारों में ऐसा बताया गया कि अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को ‘ए.एम्.आर्.ए.एम्.’ क्षेपणास्त्रों की आपूर्ति की जाएगी; परंतु ऐसा कोई भी निर्णय नहीं हुआ है । इसके साथ ही अमेरिका ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की वर्तमान सैनिकी क्षमता को बढाने का भी हमारा कोई विचार नहीं है ।
🇺🇸 U.S. Embassy clarifies:
“No advanced missiles given to Pakistan.”💥 Pakistani media’s lie exposed again!
They falsely claimed that Pakistan received AMRAAM missiles from the U.S.
📡 In reality, the U.S. is providing only limited weapon-related equipment & components.
Same… pic.twitter.com/kw1d5gMShZ
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) October 10, 2025
‘ए.एम्.आर्.ए.एम्.’ क्षेपणास्त्रों का महत्त्व !
अमेरिका के वायु दल के अनुसार ‘ए.एम्.आर्.ए.एम्.’ क्षेपणास्त्र एक अत्यंत घातक हवाई क्षेपणास्त्र है । इसकी विशेषता यह है कि एक बार उसका लक्ष्य सुनिश्चित किया गया, तो वह उस लक्ष्य का विनाश किए बिना नहीं रुकता । यह ‘ह्यूजेस एयरक्राफ्ट’ एवं ‘रेथियॉन’ इन दोनों प्रतिष्ठानों ने संयुक्तरूप से तैयार किया है । यह क्षेपणास्त्र २० मील की (३२ किलोमीटर की) दूरी तक लक्ष्य को भेद सकता है । वर्तमान समय में भारतीय वायु दल के पास इस क्षेपणास्त्र के जैसी कोई प्रणाली नहीं है ।
संपादकीय भूमिकापाकिस्तान की सरकार तथा उसके प्रसारमाध्यम भारत पर हावी होने के लिए इसप्रकार से झूठे समाचार फैलाते हैं तथा वह उनकी पुरानी आदत है; परंतु अब स्वयं अमेरिका ने ही इस झूठ को उजागर किया है, यह भी अल्प नहीं है ! |
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l